हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' रवलीन कौर ने अपनी आनंद-कारज शादी में पीले रंग का लहंगा पहना था। आइए आपको उनका वेडिंग लुक दिखाते हैं।
आज की दुल्हनें स्वतंत्र हैं और अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय खुद लेती हैं। यही कारण है कि, दुल्हनें अपनी शादी में बेस्ट आउटफिट पहनना चाहती हैं। इसके लिए वो एक से बढ़कर एक फैशन डिजाइनर्स की ड्रेस पहनने का प्लान करती हैं और इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है भारत के मश्हूर डिजाइर मनीष मल्होत्रा का। मनीष मल्होत्रा को उनके आउट-ऑफ-द-बॉक्स पैटर्न के लिए जाना जाता है। इस हफ्ते हम एक ऐसी दुल्हन से मिले, जिसने मनीष के कलेक्शन से हल्के पीले रंग का लहंगा पहना था और उसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं।
हमारी दुल्हन रवलीन कौर ने जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से पीले रंग का पहनावा चुना था और अपने आनंद-कारज समारोह में इसे पहना था। इस खूबसूरत लहंगे में दुल्हन का निखार देखने लायक था। शादी का पूरा पहनावा डिजाइनर के कलेक्शन से है। दुल्हन के लहंगे में सोने और चांदी की कढ़ाई है और जटिल गोटा-पट्टी के साथ फूलों के पैटर्न हैं, जो इस लहंगे को और खूबसूरत बना रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने पहना मोर मोटिफ्स वाला पेस्टल लहंगा, लैवेंडर कलर के कलीरों ने खींचा ध्यान)
रवलीन ने अपने पीले रंग के लहंगे को मैचिंग रंग की चोली के साथ पेयर किया था। ब्लाउज के स्लीव्स और नेकलाइन पर थ्रेड वर्क का काम हुआ था। उन्होंने अपने पूरे लुक को सोने और चांदी की कढ़ाई के फ्लोरल मोटिफ्स से सजे दुपट्टे के साथ पूरा किया था और इसे अपने सिर पर पिन किया था।
दुल्हन ने स्टेटमेंट ज्वेलरी से अपने लुक को और क्लासी बनाया था। उन्होंने हीरे-मोती का क्लासिक हार और मैचिंग इयररिंग्स पहने थे। इसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर का मांग टीका, बेबी पिंक व स्टोन की चूड़ियां और कलीरे पहनी थीं।
(ये भी पढ़ें- 10 दुल्हनें जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ब्राइडल लुक्स को अपनी शादी में किया रीक्रिएट)
रवलीन का मेकअप भी उनके लुक पर जच रहा था। उनके मेकअप में स्मोकी आईज, आईलाइनर स्ट्रोक, मस्कारा, पिंक ब्लश और पिंक लिपस्टिक शामिल थी। अपने लाइट मेकअप में वो काफी गॉर्जियस लग रही थीं।
रवलीन के दूल्हे की बात करें तो, अबीर ए आनंद ने ग्रे रंग का बंधगला सूट पहना था, जिसे उन्होंने गुलाबी रंग के हार, गुलाबी पगड़ी और एक तलवार के साथ कंप्लीट किया था। कुल मिलाकर दूल्हा-दुल्हन एकदम परफेक्ट लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- इन 10 सब्यसाची दुल्हनों ने अपनी शादी में मिनिमलिस्टिक लहंगा पहन खूबसूरती में लगाए चार-चांद)
फिलहाल, दुल्हन अपने सनशाइन लहंगे में वाकई बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वैसे, आपको दुल्हन का लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।