एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने अपनी 23वीं मैरिज एनिवर्सरी पर दिवंगत पति राज कौशल के साथ अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) 1996 में अपने दिवंगत पति राज कौशल से मिली थीं और तीन साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 14 फरवरी 1999 को शादी रचाई थी। 12 साल बाद इस जोड़े ने अपने बेटे वीर कौशल का स्वागत किया था, जो अब नौ साल के हैं। उन्होंने 2020 में एक बच्ची तारा बेदी कौशल को गोद लिया था।
चार लोगों का खुशहाल परिवार अपना सुखी जीवन व्यतीत कर रहा था। लेकिन 30 जून 2021 को वह मनहूस दिन आया, जब एक्ट्रेस के पति राज कौशल का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। इसके बाद उनका परिवार बिखर गया। पति को खाने के असहनीय दर्द के बावजूद एक्ट्रेस ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए अपने पति का अंतिम संस्कार किया था। एक इंटरव्यू में राज कौशल के दोस्त सुलेमान मर्चेंट ने बताया था कि, 'राज ने मंदिरा को उसी दिन सुबह करीब 4 बजे दिल का दौरा पड़ने की सूचना दी थी। हालांकि, इससे पहले कि, वह उन्हें अस्पताल ले जातीं, वह पहले ही सभी को छोड़कर जा चुके थे।'
(ये भी पढ़ें- विक्की कौशल-कैटरीना कैफ साथ में मनाएंगे वैलेंटाइन डे, एयरपोर्ट पर हाथ में हाथ डाले आए नजर)
14 फरवरी 2022 को अपनी 23वीं मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टा हैंडल से दिवंगत पति राज कौशल के साथ अपनी शादी की दो तस्वीरें साझा की हैं। मंदिरा ने टूटे दिल वाले इमोटिकॉन के साथ अपनी शादी की दो खुशनुमा तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, "आज हमारी 23वीं शादी की सालगिरह होती। #वेलेंटाइन्स डे।"
राज कौशल की मृत्यु के कुछ दिनों बाद 5 जुलाई 2021 को मंदिरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना पहला ट्वीट साझा किया था। उन्होंने राज के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों को मस्ती करते देखा गया था। मंदिरा ने जहां तस्वीर के लिए पोज दिया था, वहीं राज कैमरे की तरफ इशारा कर रहे थे। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा था, "RIP माय राजी।"
(ये भी पढ़ें- करण कुंद्रा GF तेजस्वी को वैलेंटाइन डे पर देंगे सरप्राइज, एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं प्यार में पागल हूं')
राज कौशल के निधन के एक महीने बाद उनकी पत्नी मंदिरा बेदी ने अपने बच्चों वीर कौशल और तारा बेदी कौशल के साथ अपने घर पर हवन किया था। मंदिरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसकी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्हें काले और सफेद सूट पहने हवन करते देखा जा सकता था। उनकी बेटी तारा उनके बगल में बैठी दिखाई दे रही थीं, जबकि वीर उनके बगल में बैठकर हवन कर रहे थे। तस्वीर में मंदिरा के चेहरे पर दर्द को साफ देखा जा सकता था। तस्वीर के ऊपर हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ मंदिरा ने लिखा था, "#30 वां दिन।"
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर संग मनाया वैलेंटाइन डे, शेयर की प्यारी फोटो)
15 अगस्त 2021 को मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति राज कौशल के साथ उनकी जयंती मनाने के लिए एक खूबसूरत तस्वीर साझा की थी। मंदिरा और राज को तस्वीर में ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करते हुए देखा जा सकता था, और इसने हमारे दिलों को झकझोर कर रख दिया था, इस बात को जानकर कि, वह अब हमारे साथ नहीं हैं। तस्वीर के साथ मंदिरा ने एक भावुक नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि, राज के निधन से उनके जीवन में जो शून्य पैदा हुआ है, वह अंत तक अधूरा रहेगा। उन्होंने लिखा था, "15 अगस्त! हमेशा एक उत्सव था। स्वतंत्रता दिवस और राज का जन्मदिन .. जन्मदिन मुबारक हो राजी .. हम आपको याद करते हैं और आशा करते हैं कि, आप हमें देख रहे हैं और हमेशा की तरह हमारी पीठ थपथपा रहे हैं .. खालीपन कभी नहीं भरेगा। यहां उम्मीद है, आप एक बेहतर जगह पर हैं। शांतिपूर्ण और प्यार से घिरे हुए हैं।"
फिलहाल, हम मंदिरा बेदी के लिए ढेर सारी शक्ति की कामना करते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।