हाल ही में, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों अपने इस फेज को काफी एंजॉय कर रहे हैं। बिपाशा की प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिन काफी कठिन थे, लेकिन अब जबकि वह कुछ दिनों में अपने पहले बेबी का स्वागत करने वाली हैं, तो ऐसे में वह अपनी गर्भावस्था के हर पल को काफी एंजॉय कर रही हैं। इस बीच, उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।
पहले ये जान लीजिए कि शादी के करीब 6 साल बाद बिपाशा और करण पैरेंट्स बनने वाले हैं। बिपाशा ने 17 अगस्त 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए दो सुपर हॉट तस्वीरें पोस्ट की थीं। दूसरी ओर, होने वाले डैडी करण भी एक पिता होने की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार लग रहे थे।
4 अक्टूबर 2022 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति करण सिंह ग्रोवर द्वारा क्लिक की गई कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में बिपाशा पीले रंग की टाई-डाई ड्रेस में नजर आ रही हैं। रेड लिपस्टिक और घुंघराले बालों में वह हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ देखा जा सकता है। तस्वीरों के साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है, "#लव योरसेल्फ #ममाटूबी।"
(ये भी पढ़ें- अष्टमी पर बेटी समीशा के पैर धोते दिखे राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी ने कहा- 'घर में महागौरी हैं')
बिपाशा द्वारा तस्वीरें शेयर करने के तुरंत बाद करण ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "बार-बार तुम्हारे प्यार में पड़ रहा हूं @bipashabasu।"
(ये भी पढ़ें- तेजस्वी प्रकाश ने शादी के सवाल पर कहा- 'पछताने से बेहतर है श्योर होना', लड़कियों को दी ये सलाह)
कुछ दिनों पहले, अभिनेत्री की मां ने एक पारंपरिक गोद भराई की मेजबानी की थी, जिसे बंगाली में 'शाध' कहा जाता है। समारोह के लिए होने वाली मां बिपाशा ने ब्राइट पिंक कलर की रेशमी साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी से कंप्लीट किया था। इस मौके पर बिपाशा की मां ने उन्हें अपने हाथों से खाना भी खिलाया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी मां की तरह ही मां बनने की जाहिर की थी।
(ये भी पढ़ें- 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, 17.92 करोड़ है कीमत)
फिलहाल, आपको बिपाशा बसु की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।