प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग शेयर की प्यारी तस्वीर, मां संग पार्क में टहलती दिखीं राजकुमारी

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती संग कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Sep 21, 2022 | 10:45:13 IST

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने नाम और काम का परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। अक्सर वह अपनी बेटी मालती मैरी जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस मालती की एक झलक पाने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं, क्योंकि अभी एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। अब प्रियंका ने बेटी संग एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें मां-बेटी की जोड़ी पार्क में सैर करती हुई नजर आ रही है।

ADVT
ADVT

पहले ये जान लीजिए कि प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। 2022 की शुरुआत में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का स्वागत किया था और पैरेंटहुड को अपनाया था। उन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर नोट पोस्ट कर इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया था।

ADVT.
ADVT.

21 सितंबर 2022 को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी मालती के साथ पार्क में टहलते हुए एक प्यारी तस्वीर साझा की। इस अनमोल तस्वीर में एक्ट्रेस व्हाइट और ब्राउन कलर के चेकर्ड को-ऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने अपने लुक को बकेट हैट और सनग्लासेज के साथ स्टाइल किया था। दूसरी ओर, मालती ने फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट और हेयरबैंड पहना हुआ था। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ था और उन्हें पार्क की सैर करा रही थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "पार्क में वॉक करते हुए।"

(ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण ने बेटी त्विषा-पत्नी श्वेता संग शेयर की खूबसूरत फोटो, मालदीव में वेकेशन कर रहे एंजॉय)

ADVT.
ADVT.

इससे पहले, 20 सितंबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह अपनी प्यारी बेटी मालती के साथ नजर आ रही थीं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका फ्लोरल ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनकी बेटी जेब्रा प्रिंटेड ड्रेस पहने काफी क्यूट लग रही थीं। इन तस्वीरों की खास बात ये थी कि इनमें मालती के चेहरे को छिपाने के लिए किसी इमोजी का इस्तेमाल नहीं किया गया था। फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, "हमारी पहली यात्रा।"

(ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक, टॉलीवुड की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस)

ADVT.
ADVT.

प्रियंका की इन तस्वीरों में भले ही मालती के चेहरे को किसी इमोजी से नहीं छिपाया गया था, लेकिन उनका चेहरा कैमरे की तरफ नहीं था। लगता है प्रियंका और निक अपनी बेटी का चेहरा अभी दुनिया को नहीं दिखाना चाहते हैं। अब देखना होगा कि कपल कब अपनी बेटी का चेहरा रिवील करता है। वैसे, फैंस को मालती की पूरी तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है।

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने बेटे के यूनिक नाम का किया खुलासा, पहली फोटो शेयर कर दिखाई झलक)

फिलहाल, आपको मालती संग प्रियंका की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा