बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को हाल ही में, बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ 70,000 रुपए के बैग में स्पॉट किया गया। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर ये साबित करती नजर आती हैं कि, उम्र मात्र एक संख्या है। 48 वर्षीय होने के बावजूद भी, इस दीवा को बी-टाउन की हॉट मॉम्स में से एक कहा जाता है। उनकी फिटनेस, फैशन सेंस और यूनिक स्टाइल स्टेटमेंट हमें हैरान करने में कभी फेल नहीं होते हैं। हालांकि, वो अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं, लेकिन उनके फैशन से किए जाने वाले एक्सपेरिमेंट्स भी काफी प्रेरणादायक होते हैं। और यही वजह है कि, वो जिम वियर में भी मीडिया का अटेंशन अपनी ओर खींचने में सफल रहती हैं।
इस खूबसूरत अभिनेत्री ने कभी भी अपने सांवले रंग को अपनी सुंदरता फैलाने के रास्ते में नहीं आने दिया और इसमें कोई संदेह नहीं है कि, मलाइका किसी फैशन दीवा से कम नहीं हैं, क्योंकि वह जहां भी जाती हैं, ग्लैमर का तड़का लगा देती हैं। एक्ट्रेस अक्सर महंगे ब्रांड्स जैसे ‘गूची’, ‘बलेनसिआगा’, ‘लूई वीटॉन’ के कपड़े पहने स्पॉट की गई हैं। लेकिन कुछ लोग इस बात से अभी भी अनजान हैं कि, उनके शूज, बैग्स, ज्वेलरी, घड़ियां जैसे फैशन आइटम्स का कलेक्शन भी हैवी प्राइस टैग के साथ आता है।
(ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने पिता बोनी के बर्थडे पर लिखा भावुक नोट, जान्हवी-खुशी-अंशुला ने शेयर कीं प्यारी फोटोज)
हाल ही में, मलाइका अरोड़ा को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट किया गया। जहां अर्जुन सिंपल और क्लासिक ग्रे हुडी और डेनिम पहने थे, वहीं ऊपर से नीचे तक मलाइका ने अपने आउटफिट से सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने एक ब्लू रोम्पर सूट पहना था और अपना लुक एक हार्ट शेप के मिनी बैग, हील्स और डार्क लिपस्टिक से पूरा किया था।
हालांकि, अगर आप मलाइका अरोड़ा द्वारा कैरी किये गए हार्ट शेप बैग को खरीदना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए जेब से बड़ा अमाउंट खर्च करना होगा। ये छोटा लाल कलर का बैग ‘YSL’ कंपनी का है और ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कीमत 69,070 रुपए है, जो 70,000 रुपए के करीब है।
(ये भी पढ़ें: कृष्णा श्रॉफ ने भाई टाइगर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पटानी से अपनी इक्वेशन के बारे में की बात)
इससे पहले, मलाइका अरोड़ा ने 16 सितंबर 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस फ्यूशिया पिंक कलर का को-ऑर्ड सेट, ब्लैक फर बैग के साथ पहने नजर आ रही हैं। वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अपने मेकअप को करीब से दिखाया है, जिसमें वो स्मोकी आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक लगाए हुए देखी जा सकती हैं। इसके साथ ही, जिस चीज ने इस दौरान हमारा सबसे ज्यादा ध्यान खींचा था, वो इसका प्राइस था। ये एटायर ‘Aje’ ब्रैंड का है और इसकी वेबसाइट के मुताबिक इस आउटफिट की कीमत 206 डॉलर है। अगर भारतीय करेंसी में इसे बदलें, तो ये 15,000 रुपए होगा।
वहीं, मलाइका अरोड़ा ने एक बार एक व्हाइट ऑफ-शोल्डर टॉप और डेनिम जींस के साथ एक बेहद महंगी बेल्ट लगाई थी। ‘Gucci’ ब्रैंड की इस बेल्ट की कीमत 50,000 रुपए थी, जिसे जानकर फैंस के होश उड़ गए थे।
(ये भी पढ़ें: क्या अमृता राव दूसरे बच्चे की कर रही हैं प्लानिंग? एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में दिया जवाब)
फिलहाल, मलाइका अपने फैशन सेंस से लोगों को इम्प्रेस करना नहीं भूलती हैं। तो आपको एक्ट्रेस का बैग कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।