हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी लेडी लव व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को बेहद प्यार करते हैं। पार्टी हो या वेकेशन दोनों को अक्सर साथ में ही स्पॉट किया जाता है। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। इसके बाद से कपल अक्सर अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक-दूसरे की तस्वीर साझा करता रहता है। अब हाल ही में, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी लेडी लव मलाइका के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
(ये भी पढ़ें- क्रिकेटर ईश्वर पांडे ने की संन्यास की घोषणा, पत्नी अक्षिता बोलीं- 'ये हमेशा आपका फर्स्ट लव रहेगा')
13 सितंबर 2022 को अर्जुन कपूर ने अपनी और मलाइका की थ्रोबैक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। यह तस्वीरें उनके पेरिस वेकेशन की हैं। तस्वीरों के साथ अर्जुन ने हैशटैग थ्रोबैक लिखा है, जिससे पता चलता है कि यह तस्वीरें पुरानी हैं, लेकिन पोस्ट आज की गई हैं। इन तस्वीरों में मलाइका और अर्जुन पेरिस के किसी रेस्टोरेंट में खाना खाते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान मलाइका ने ग्रे और सफेद रंग की चेक शर्ट के साथ सफेद स्पेगेटी टॉप पहना था। अपने लुक को एक्ट्रेस ने एक स्टेटमेंट नेकलेस के साथ पूरा किया था। वहीं, अर्जुन ब्लैक टी-शर्ट में काफी कूल लग रहे थे।
लेकिन जिस चीज ने हमारा सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था मलाइका का नीले फ्रेम वाला 'बरबेरी' का चश्मा, जिसकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे। इस सनग्लास की कीमत 7 हजार रुपए है। इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ''इसे किसने बेहतर पहना है?'' मेरा जवाब जानने के लिए राइट स्वाइप करें।'' राइट स्वाइप करने पर मलाइका की तस्वीर है, जिन्होंने वही चश्मा पहना हुआ है, जो अर्जुन ने पहना है।
बता दें कि साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और उनके एक्स पति व अभिनेता अरबाज खान ने 19 साल की शादी को आपसी सहमति से खत्म कर दिया था और तलाक ले लिया था। अपने एक पुराने इंटरव्यू में मलाइका ने महिला संबंधों के प्रति लोगों के गलत दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने कहा था, "ब्रेकअप या तलाक के बाद महिलाओं के लिए जीवन जीना बहुत महत्वपूर्ण है। लोग ब्रेकअप और तलाक के बाद महिला के संबंधों को एक गलत दृष्टिकोण से देखते हैं और अगर कोई महिला अपने से कम उम्र के आदमी को डेट कर रही है, तो लोग इसे गलत मानते हैं।"
इससे पहले, 'इंडिया टुडे' को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने अपने विचार साझा करते हुए बताया था कि कैसे समाज एक स्वतंत्र महिला को शर्मिंदा करता है। कैसे उन्हें उनकी पसंद के कपड़े और तलाक के बाद फिर से प्यार पाने के लिए आंका जाता है। एक्ट्रेस ने बताया था, "अगर मैं कुछ ऐसा पहनती हूं, जो आपको नहीं पसंद, आपको समस्या है कि मैं तलाकशुदा हूं, आपको समस्या है कि मुझे फिर से प्यार मिल गया है, आपको समस्या है कि मेरा साथी मुझसे छोटा है। मुझे लगता है कि असली समस्या उम्र नहीं है। समाज बस पूरी जिंदगी महिलाओं को शर्मसार करने के तरीके ढूंढता है। लोग अभी भी एक विचारशील सोच वाली कामकाजी महिला से भयभीत हैं और उनके पास सबसे अच्छा हथियार है बदनामी।"
(ये भी पढ़ें : पायल रोहतगी-संग्राम सिंह की घर वापसी पर हरियाणा में रखा गया रिसेप्शन, शामिल हुए कई सेलेब्स)
खैर, आपको मलाइका और अर्जुन की यह तस्वीर व उनका ये सनग्लास कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें।