मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर से अलग किए रास्ते! परेशान एक्ट्रेस ने खुद को घर में किया कैद

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कथित तौर पर अपने रास्ते अलग कर रहे हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jan 12, 2022 | 13:52:28 IST

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का रिश्ता बॉलीवुड में सबसे चर्चित लव स्टोरीज में से एक है। जब से इस जोड़े ने अपने रिश्ते को इंस्टा-ऑफिशियल बनाया है, तब से वे दुनिया को अपने प्यारे पलों की झलकियां दिखाते रहते हैं। उन्हें कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, चाहे वह दिवाली हो या क्रिसमस, दोनों को परफेक्ट आउटफिट्स में हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हुए देखा जाता है। लेकिन दुख की बात ये है कि, अब कपल के रिश्ते के टूटने की खबरें सामने आ रही हैं।

ADVT
ADVT

सालों से लोगों का दिल जीत रहा ये कपल अब शायद टूटने की कगार पर है। हां सही पढ़ा आपने। मीडिया पोर्टल 'बॉलीवुड लाइफ' के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि, अर्जुन और मलाइका की जोड़ी अलग हो सकती है। सूत्र ने पोर्टल को बताया कि, "छह दिन से अधिक समय हो गया है, मलाइका अरोड़ा ने अपने घर से बाहर कदम नहीं रखा है। उन्होंने पूरी तरह से खुद को घर में कैद कर लिया है। कहा जा रहा है कि, वह बेहद दुखी हैं और उन्होंने कुछ समय के लिए दुनिया से दूर रहने का फैसला किया है। जबकि अर्जुन कपूर भी इन दिनों एक बार भी उनसे मिलने नहीं गए हैं। दरअसल, अर्जुन को तीन दिन पहले ही बहन रिया कपूर के घर डिनर पर स्पॉट किया गया था। रिया का घर मलाइका के घर के बेहद करीब है और इसके बावजूद वह उनसे मिलने नहीं गए। मलाइका अक्सर अर्जुन के साथ फैमिली डिनर में शामिल होती हैं लेकिन इस बार वह उनके साथ नजर नहीं आईं।"

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप) 

बातचीत में आगे बढ़ते हुए सूत्र ने कहा, "अर्जुन हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि, अगर वह पास में हैं तो वह मलाइका के घर जाएं, लेकिन जिस दिन वह बहन रिया कपूर के घर रात के खाने के लिए गए, वह मलाइका के घर नहीं गए बल्कि घर वापस चले गए। जो कपल आमतौर पर डिनर या काफी डेट पर बाहर जाते हैं। इन दिनों हर एक चीज पर ब्रेक लग गया है। यह स्पष्ट रूप से संकेत देता है कि, कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।"

ADVT.
ADVT.

'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक पुराने साक्षात्कार में मलाइका अरोड़ा ने बताया था कि, उन्हें दोबारा प्यार में पड़ना कैसा लगा? इसके बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया था कि, "यह आश्चर्यजनक लगता है! जब मेरी शादी खत्म हुई, तो मुझे यकीन नहीं था कि, मैं दूसरे रिश्ते में रहना चाहती हूं और दिल टूटने से डरती थी। लेकिन मैं भी प्यार में रहना चाहती थी, एक रिश्ते को पोषित करना चाहती थी, और इस नए ने मुझे खुद को वहां से बाहर निकालने और एक मौका लेने का आत्मविश्वास दिया। मुझे बहुत खुशी है कि, ये मैंने किया!"

(ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने बताई उस रात की कहानी, जब अगली सुबह अरबाज खान से लेना था तलाक)

इस बारे में बात करते हुए कि, कैसे उन्होंने अपने बेटे अरहान को अर्जुन कपूर संग अपनी डेटिंग के बारे में बताया था। मलाइका ने खुलासा किया था कि, "मेरा मानना ​​​​है कि किसी भी स्थिति से निपटने का सबसे अच्छा तरीका ईमानदारी है। अपने प्रियजनों को यह बताना महत्वपूर्ण है कि, आपके जीवन में क्या हो रहा है और फिर उन्हें चीजों को समझने और विचार करने के लिए समय और स्थान दें। हमने वह बातचीत की है और मुझे बहुत खुशी है कि, आज हर कोई ज्यादा खुश और अधिक ईमानदार जगह पर है।"

ADVT.
ADVT.

उसी इंटरव्यू में मलाइका ने अपने और अर्जुन के उम्र के फासले के बारे में भी बात की थी। नफरत करने वालों को जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा था, "जब आप किसी रिश्ते में होते हैं, तो उम्र का अंतर वास्तव में सामने नहीं आता है। यह दो दिमाग और दिलों को जोड़ने वाला है। दुर्भाग्य से, हम ऐसे समाज में रहते हैं, जो समय के साथ प्रगति करने से इंकार करता है। छोटी लड़की के साथ रोमांस करने वाला एक बूढ़ा आदमी हर जगह प्रशंसा प्राप्त करता है, लेकिन जब महिला बड़ी होती है, तो उसे 'हताश' और 'मंदबुद्धि' कहा जाता है। ऐसा सोचने वाले लोगों के लिए मेरे पास सिर्फ एक लाइन है, 'भाड़ में जाओ'।"

(ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने थाई-स्लिट गाउन के साथ पहनी 92,000 की गोल्डन सैंडल, 48 की उम्र में भी दिखीं सुंदर)

फिलहाल, हमें ये आश्चर्य है कि, अर्जुन और मलाइका के बीच ऐसा क्या गलत हुआ, ​जिससे दोनों के बीच के रिश्ते में दरार की खबर आई है। लेकिन उम्मीद है कि, वे इसे जल्द ही सुलझा लेंगे। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात