हाल ही में, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कार दुर्घटना के बाद के जीवन पर बात की है। आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को काफी पसंद किया जाता है। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इस पावर कपल के बीच 12 साल की उम्र का अंतर है, लेकिन इसके बावजूद भी उनके बीच अटूट प्यार है। कुछ समय पहले मलाइका का कार एक्सीडेंट हुआ था। इस दौरान उनके प्यार अर्जुन कपूर ने उनका काफी ध्यान रखा था। हाल ही में, एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है।
पहले ये जान लीजिए कि, 2 अप्रैल 2022 को मलाइका अरोड़ा का कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनके चेहरे पर चोट आई थी। इस दुर्घटना ने उन्हें हिलाकर रख दिया था। हालांकि, अब वो पूरी तरह ठीक हैं और अपने काम पर वापस लौट आई हैं।
मलाइका ने 'बॉम्बे टाइम्स' के साथ उस दुर्घटना पर बात की है। साथ ही ये भी बताया कि, इस दौरान अर्जुन कपूर ने उनका कैसे ख्याल रखा था और वो अपने रिश्ते को किस लेवल तक ले जाना चाहती हैं। मलाइका से जब पूछा गया कि, पिछला महीना आपके लिए चुनौतियों से भरा रहा। जब आप पीछे मुड़कर देखती हैं कि, तो आपके मन में क्या विचार आते हैं? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि, वो बहुत भयानक रात थी, लेकिन अर्जुन कपूर समेत मेरा परिवार दौड़कर मेरे पास आ गए थे।
(ये भी पढ़ें- सगाई टूटने के बाद एक फिर प्यार में पड़ीं एमी जैक्सन, इस ब्रिटिश एक्टर को कर रही हैं डेट)
बकौल मलाइका, ''वह भयानक रात। मुझे याद है कि, मेरे चारों ओर बहुत खून था। मेरा परिवार, अर्जुन कपूर और सभी लोग दौड़ पड़े थे। लगभग एक हफ्ते के बाद मैंने खुद को आईने में देखा। मेरे माथे पर निशान था, जो मुझे जीवन की नाजुकता की याद दिलाता है। यह घमंड नहीं था, जो उस समय मेरे ऊपर आया था। हां, इस व्यवसाय में घमंड महत्वपूर्ण है, लेकिन यह फैक्ट था कि, ये निशान हमेशा रहेगा और मैं इसे हर दिन देखूंगी। भले ही यह निशान मुझे याद दिलाएगा कि, उस दिन मेरे साथ क्या हुआ था, लेकिन यह मुझे जीवन में वापस आने से नहीं रोकेगा।
आगे उन्होंने कहा, ''कभी-कभी वो रात मुझे आज भी याद आती है। उस समय मैं दो चीजों के लिए प्रार्थना कर रही थी कि, मैं उस रात मरना नहीं चाहती थी और मैं अपनी आंखों की रोशनी नहीं खोना चाहती थी। जब एक्सीडेंट हुआ, तो मुझे बताया गया कि, मैं लगातार अपनी मां और बेटे अरहान के बारे में पूछ रही थी। इतना ही नहीं, मैं सोमवार को सेट पर वापस जाने के बारे में बड़बड़ा रही थी। हादसा शनिवार की रात हुआ था। मैं दुर्घटना के बाद सोमवार को काम पर नहीं गई, लेकिन 15 दिन में काम पर लौट आई थी।''
(ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह संग विवाद पर कहा- 'यह सब नेपाल की एक लड़की से शुरू हुआ')
मलाइका से अर्जुन कपूर को लेकर सवाल किया गया कि, वो अपने रिश्ते को कहां जाते हुए देखते हैं और इसके बारे में क्या सोचा है? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि, हर रिश्ते की अपनी प्रक्रिया होती है और योजनाएं होती हैं। बकौल मलाइका, ''सबसे जरूरी यह है कि, हम एक साथ भविष्य चाहते हैं। यदि आप ऐसे रिश्ते में हैं, जहां आप अभी भी चीजों को समझ रहे हैं, तो यह और भी महत्वपूर्ण है।''
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''हम वास्तव में एक-दूसरे को प्राप्त करते हैं, लेकिन हम भविष्य को एक साथ देखना चाहते हैं। साथ ही ये भी देखना पसंद करेंगे कि, हम इसे यहां से कहां ले जा सकते हैं। हम इसके बारे में हंसते और मजाक करते हैं, लेकिन हम बहुत गंभीर भी हैं। आपको अपने रिश्ते में सकारात्मक और सुरक्षित महसूस करना होगा। मैं बहुत खुश और सकारात्मक हूं। अर्जुन मुझे आत्मविश्वास और निश्चितता देते हैं। हां, मुझे नहीं लगता कि, हमें एक साथ सभी कार्ड खोलने चाहिए। हम अभी भी अपने जीवन और रोमांस को हर दिन एक-साथ प्यार कर रहे हैं। मैं हमेशा उनसे कहती हूं कि, मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं। हम बाकी का पता लगा लेंगे, लेकिन मुझे पता है कि, वह मेरे हैं।''
(ये भी पढ़ें- कृतिका सेंगर ने 'सरोगेसी' से मां बनने की ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब, बताया बेटी होगी या बेटा)
फिलहाल, हमें तो मलाइका और अर्जुन की जोड़ी बेहद पसंद है। वैसे, आपकी एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू के बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।