हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर संग 12 साल की एज गैप और महिला संबंधों के प्रति लोगों के गलत दृष्टिकोण के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और हर गुजरते दिन के साथ उनका रिश्ता और मजबूत होता जा रहा है। हालांकि, पावर कपल के बीच 12 साल की उम्र के अंतर ने हमेशा सोशल मीडिया पर बेवजह ट्रोल्स को आमंत्रित किया है। जहां मलाइका को 'गोल्ड डिगर' कहा जाता है, वहीं अर्जुन से अक्सर किसी अपने से छोटे को डेट नहीं करने के लिए सवाल किया जाता है।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने मां बबीता के बर्थडे पर पहनी 38 हजार रुपए की रेड ड्रेस, जश्न की झलकियां आईं सामने)
इस समाज में जहां पुरुषों को अपने से कम उम्र के किसी महिला के साथ डेटिंग करने के लिए सम्मानित किया जाता है, वहीं, उम्रदराज महिलाओं के युवा पुरुषों के प्यार में पड़ने के विचार को एक 'विदेशी सभ्यता' माना जाता है। अपनी उम्र से काफी छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने के बावजूद बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ट्रोलर्स के तीखे सवालों का अपने खुले विचारों के साथ मजबूती से जवाब देती हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में, मलाइका ने तलाक के बाद डेटिंग पर अपने विचारों के बारे में बात की है।
साल 2017 में आपसी सहमति से अलग होने से पहले मलाइका अरोड़ा ने निर्देशक और अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी। लेकिन किसी वजह से दोनों अपनी 17 साल की शादी को आपसी सहमति से खत्म कर दिया था। 'हेलो' के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में मलाइका ने भारत में महिला संबंधों के प्रति लोगों के 'गलत दृष्टिकोण' के बारे में अपनी राय रखी। अपने विचारों को विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा, "ब्रेकअप या तलाक के बाद महिलाओं के लिए जीवन जीना बहुत महत्वपूर्ण है। महिला संबंधों के लिए एक गलत दृष्टिकोण है। एक महिला द्वारा एक छोटे पुरुष को डेट करने को अपवित्रता माना जाता है।"
(ये भी पढ़ें- एक्स GF कैटरीना-दीपिका ने रणबीर की शादी में दिए महंगे गिफ्ट्स, सिद्धार्थ ने भी आलिया को दिया तोहफा)
इसी साक्षात्कार में मलाइका ने खुलासा किया कि, वह जीवन के 'राक्षसों' का सामना करने के लिए अपनी मां जॉयस पॉलीकार्प की शिक्षाओं का पालन करती हैं। उन्होंने कहा कि, कैसे उनकी मां ने हमेशा उन्हें अपनी शर्तों पर जीवन जीना सिखाया। मलाइका ने कहा कि, "मैं अपनी मां का प्रतिबिंब हूं, क्योंकि मैं उनकी ताकत और धैर्य का प्रतीक हूं और उनके जीवन को अवचेतन रूप से दर्शाती हूं। उन्होंने हमेशा मुझे अपनी शर्तों पर जीवन जीने और स्वतंत्र होने के लिए कहा।"
इससे पहले, 'इंडिया टुडे' के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने बताया था कि, कैसे समाज जीवन भर स्वतंत्र महिलाओं को शर्मिंदा करता है। मलाइका ने कहा था, "आपको एक समस्या है, अगर मैं कुछ ऐसा पहनती हूं, जो आपके अनुरूप नहीं है, आपको एक समस्या है कि, मैं तलाकशुदा हूं, आपको एक समस्या है कि, मुझे फिर से प्यार मिल गया है, आपको एक समस्या है कि, मेरा साथी मुझसे छोटा है ... मुझे लगता है कि, असली समस्या उम्र नहीं है। समाज जीवन भर महिलाओं को शर्मसार करने के तरीके ढूंढता है। लोग अभी भी एक विचारशील, सोच वाली कामकाजी महिला से भयभीत हैं, और उनके पास सबसे अच्छा हथियार है, बदनामी।"
(ये भी पढ़ें- पूजा बनर्जी ने बेटी सना की क्यूट फोटो की शेयर, व्हाइट ड्रेस में प्यारी दिखीं लाडली)
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा अपने 20 साल के बेटे अरहान खान की एक सिंगल मदर हैं, जो इस समय विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। ये बात तो साफ है कि, मलाइका ट्रोलर्स की बातों को नजरअंदाज करते हुए अपनी लाइफ को अपने हिसाब से जीना पसंद करती हैं और वह किसी भी मुद्दे पर बेझिझक अपनी राय रखती हैं।
फिलहाल, एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।