हाल ही में, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बेहद बोल्ड लुक में नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 49 साल की उम्र में भी यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देने में पीछे नहीं रहती हैं। वह इस उम्र में भी अपनी हॉटनेस और फिटनेस को बरकरार रखे हुए हैं। हाल ही में, इसका एक नजारा तब देखने को मिला, जब वह एक फैशन इवेंट में नजर आईं।
एक्ट्रेस को 'लैक्मे फैशन वीक' में एक बोल्ड पावर सूट में अपने क्लीवेज को फ्लॉन्ट करते हुए रैंप वॉक करते देखा गया। मलाइका फैशन डिजाइनर श्वेता कपूर के लिए शोस्टॉपर बनी थीं। इस दौरान मलाइका ने एक ओवरसाइज़्ड ब्लेजर पहना था, जिसे उन्होंने हाई-वेस्ट मैचिंग ट्राउज़र्स के साथ पेयर किया था। उन्होंने मैचिंग कॉर्सेट टॉप के साथ हॉटनेस बढ़ाई थी और स्टेटमेंट नेकलेस व हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शो के तुरंत बाद उनके लुक के वीडियोज ऑनलाइन सामने आए और वायरल हो गए। फैंस ने अभिनेत्री की जमकर तारीफ की। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''मलाइका अपनी पर्सनैलिटी को जानती हैं और हर बार वह हमें प्रभावित करती हैं।'' एक अन्य ने लिखा, “मल्ला मैम शानदार लग रही हैं।” एक तीसरे यूजर ने लिखा, “मलाइका मैम आपके लिए कोई शब्द नहीं हैं, बस बहुत पसंद आया।” यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
हाल ही में, मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड व एक्टर अर्जुन कपूर की चचेरी बहन रिया कपूर की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' की स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं। बॉलीवुड दिवा ने अंधेरी में पीवीआर आईसीओएन में व्हाइट ड्रेस पहनकर एक स्टाइलिश एंट्री की थी, जो उनके शानदार फिगर को निखार रहा था। मलाइका के साथ अर्जुन के परिवार के सदस्य भी थे, जिनमें उनके चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर के साथ-साथ संजय की पत्नी महीप कपूर भी शामिल थीं।
जब Malaika Arora ने मैगजीन फोटोशूट के लिए पहनी 5 करोड़ की 'Bulgari' सीक्रेट सर्पेंटी घड़ी। झलक देखने के लिए यहां क्लिक करें।
मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले, मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने कथित ब्रेकअप के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन अर्जुन और मलाइका एक पार्टी में साथ दिखे थे और अपने अलगाव की अफवाहों को खारिज करते हुए लंच डेट के लिए भी बाहर निकले थे। यह जोड़ी पिछले कुछ सालों से डेटिंग कर रही है।
Malaika Arora ने Arjun Kapoor संग शादी पर की बात, बोलीं- 'हम प्री-हनीमून फेज एंजॉय कर रहे' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको मलाइका का लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।