बॉलीवुड की मुन्नी उर्फ़ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने साल 2020 का स्वागत बड़े ही गर्मजोशी के साथ किया हैं। इतना ही नहीं दोनों ने न्यू ईयर के साथ ही खुलेआम अपने प्यार का आगाज भी कर दिया हैं।
इश्क जुनून जब हद से बढ़ जाए, आशिक हंसते-हंसते सूली चढ़ जाएं। कैलाश खेर का ये गाना तो आप सभी ने खूब सुना होगा लेकिन जब जनाब आपको ऐसा असल में देखने को मिल जाए तो फिर बात ही क्या। प्यार में तो इंसान अपना गुर्त्वाकर्षण तक खो बैठता हैं तो फिर होश गवाने की फिक्र ही किसको हैं। ऐसा ही हाल आज कल कुछ बॉलीवुड की छैया-छैया गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का हैं। एक तरफ जहां सारी दुनिया नए साल के स्वागत में बिजी थी वहीं बॉलीवुड की ये दिवा अपनी आने वाली जिंदगी के खूबसूरत पल सवारने को बेकरार थी। आप भी सोच में पड़ गए न कि हम ये क्या कह रहे हैं तो हुजूर अब मामला ही कुछ ऐसा हैं जिसको बताने के लिए अब हमारे दिल ने भी हमारा साथ छोड़ दिया हैं।
दरअसल, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा न्यू ईयर 2020 सेलिब्रेट करने के लिए गोवा पहुंचे थे। नए साल के आगाज पर जहां मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा और दोस्तों संग नए साल के जश्न में डूबी हुई थी वहीं उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी उनके इस खास लम्हें को और खास बनाने की तैयारी में थे। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की हैं। इसमें पहली फोटो में वे परिवार संग नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में अर्जुन कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं। (ये भी पढ़ें: नताशा स्टेनकोविच के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए हार्दिक पांड्या, फोटो शेयर कर बोले- 'मैं तेरा-तू मेरी')
मलाइका की तरफ से अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई तस्वीरों को देखकर तो ऐसा मालूम पड़ता हैं कि मलाइका को इंतजार था तो केवल नए साल यानि 2020 के आने का तभी तो दुनिया की फिक्र छोड़ अब उन्होंने खुलेआम अर्जुन कपूर से अपने प्यार का इज़हार कर दिया हैं। मलाइका की तरफ से शेयर की हुई दो फोटो में वो एक तस्वीर में अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही हैं इतना ही नहीं एक्ट्रेस अपने हीरो की गाल पर किस करते हुए उन्हें बेहद ही दिलकश अंदाज में न्यू ईयर की बधाई दे रही हैं। दोनों की इस तस्वीर को देखकर ही तो ऐसा ही लगता है मलाइका अरोड़ा तस्वीर अर्जुन के साथ फोटो शेयर करने के लिए कोई सही मौका ढूंढ रही थीं, सबसे पहले तो आप ये खूबसूरत तस्वीर देखिए।
वहीं दोनों की इस तस्वीर को देखकर दोनों के फैंस समेत सिनेमाई जगत के तमाम सेलब्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। मलाइका द्वारा शेयर किए कैप्शन से भी उनके फैंस कई तरह के अंदाजे लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। कोई कह रहा है कि क्या बात है लगता है साल 2020 इन दोनों के लिए खास होने वाला है। तो कोई कह रहा हैं कि लगता हैं अब दोनों ने शादी का मूड बना लिया है। तो एक ने कहा कि मलाइका की एक्साइटमेंट तो देखे साल 2020 आते ही अर्जुन के साथ फोटो शेयर कर डाली। आज से पहले तो नहीं किया था। लगता है वेडिंग बेल्स रिंग होने वाले हैं। (ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने इस तरह उड़ाया अपने भाई-बहनों का मजाक, फोटो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी)
ऐसा पहली बार है जब मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के लिए कुछ पोस्ट किया हो। इससे पहले भी वो एक्टर के जन्मदिन पर कुछ ऐसे ही प्यार में डूबी हुई नजर आईं थी। अक्सर ही दोनों की इस तरह की तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता हैं। वैसे बता दें कि मलाइका और अर्जुन को जब भी टाइम मिलता है दोनों के एक दूसरे के पास पहुंच जाते हैं अपने कुछ लम्हों को साथ में बिताने के लिए। दोनों की फोटो और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। इतना ही नहीं इससे पहले दोनों को साथ में क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए भी स्पॉट किया गया था। (ये भी पढ़ें: रणबीर-आलिया की शादी को लेकर कपूर फैमिली ने शुरू की तैयारियां, ग्रैंड वेडिंग के लिए ये हैं खास प्लान)
दोनों के रिश्ते की सबसे खास बात ये है कि अर्जुन और मलाइका ही सरेआम अपने रिलेशनशिप की बात स्वीकार कर चुके हैं। हालांकि, दोनों के फैंस के साथ-साथ हम भी दोनों की शादी का अब और इंतजार नहीं कर सकते। अर्जुन और मलाइका की इस तस्वीर पर आपका क्या कहना हैं हमें कमेंट करके जरूर बताए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हैं तो जरूर दें।