पापा महेंद्र सिंह धोनी से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं बेटी जीवा, प्यारी आवाज में गाया कृष्ण भजन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बेहद ही क्यूट अंदाज में कृष्ण भजन गाती हुईं नजर आ रही है।

By Deepakshi Sharma Last Updated: Dec 24, 2019 | 11:42:08 IST

माता-पिता के लिए बेटी का जन्म भगवान के दिए किसी आर्शीवाद से कम नहीं होता है। जब आप पहली बार उस नन्हीं परी को अपनी गोद में लेते हैं तो एक अलग ही एहसास आपके मन में आता है। वैसे कहा जाता है कि बेटियां अपने पापा की लाड़ली होती है। यहीं चीज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और उनकी बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) पर भी पूरी तरह सटीक बैठती हैं। जब से जीवा ने महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की जिंदगी में कदम रखा है मानों खुशियों ने ताबड़तोड़ दस्तक दी हो। 6 फरवरी 2015 को जीवा का जन्म हुआ था और तभी से ही साक्षी और धोनी की जिंदगी उनके आस-पास ही घूमती है। कभी तो जीवा क्रिकेट के मैदान पर अपने डैडी कूल का हौसला बढ़ाती हुई नजर आती हैं तो कभी अपनी मम्मी की मदद करते। वैसे जीवा है ही इतनी क्यूट की वो किसी का भी दिल जीत लें।

ADVT
ADVT

ये बात किसी से छिपी नहीं हैं कि धोनी अपनी बेटी जीवा से कितना प्यार करते हैं। वहीं अब लगता हैं कि धोनी की लाडली जीवा भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रही हैं। ऐसा हम नहीं कह बल्कि हाल में वायरल हो रहा वीडियो इसका ताजा सबूत हैं। पिछले काफी समय से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गाने गाते हुए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। इन वीडियोज में धोनी को गाना गाते हुए सुना जा सकता है। वहीं अब अपने पापा को देखते-देखते जीवा धोनी को भी गाना गाने का खुमार चढ़ा हुआ हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जीवा मलयालम भाषा में एक कृष्ण भजन गाती हुई नजर आ रही हैं। फैन्स सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन ने शेयर की अपने पैरेंट्स की ये अनदेखी तस्वीर, फैंस बोले- मां की कार्बन कॉपी)

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जीवा मलयालम भाषा में एक कृष्ण भजन गाती हुई नजर आ रही हैं। जीवा धोनी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैंस ने लिखा जीवा को भी अपने पिता की तरह ही सिंगिंग का टैलेंट मिला है। जीवा भी पापा धोनी की तरह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। अपने पापा की तरह सोशल मीडिया पर उनके भी करोड़ों फैन्स हैं।

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

बता दें कि इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह 'जब कोई बात बिगड़' जाए गाना गा रहे थे। यह वीडियो फैन्स को काफी पसंद आया था। ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि महेंद्र सिंह धोनी न केवल क्रिकेट के मैदान में ही धुरंदर हैं बल्कि वो हर मामले में सबसे आगे हैं। (ये भी पढ़ें: सारा-कार्तिक जब आए आमने-सामने तो कर दिया एक-दूसरे को नजरअंदाज, क्या अनन्या पांडे तो नहीं इसकी वजह)

आपको बता चलें कि साक्षी धोनी ने गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में बेटी जीवी को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें माही अपनी बेटी के साथ कभी मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं तो कभी उनका ख्याल रखते हुए। वक्त के साथ-साथ जैसे-जैसे जीवा बड़ी होती गई वैसे-वैसे वो अपने पिता को हर मैच में चीयर करती नजर आने लगी। एक वीडियो में तो माही और जीवा इतने क्यूट लग रहे हैं कि उन्हें देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। वीडियो में माही अपनी बेटी के हेयर ड्रायर से बाल सुखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी दिखाई दे रही है।

वैसे सिर्फ जीवा और धोनी ही नहीं बल्कि साक्षी के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है, जिनमें वो अपने पति संग फुल मस्ती-मजाक करती हुईं नजर आती हैं। हाल ही में एक वीडियो साक्षी और धोनी का सामने आया था, जिसमें साक्षी एक कागज के टुकड़े को पकड़कर कुछ डायलॉग बोलती हुईं नजर आती हैं। कई बार डायलॉग बोलने की कोशिश करने के बाद भी साक्षी ये काम नहीं कर पाती हैं। इस बात को लेकर धोनी उनका खूब मजाक उड़ाते हैं। धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई, 2010 को हुई थी। शादी बेहद ही सिंपल तरीके से की गई थी। उनकी शादी में परिवार और दोस्तों को ही न्योता दिया गया था। (ये भी पढ़ें: ये है मोहब्बतें को लेकर इमोशनल हुई दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक जैसा पार्टनर देने के लिए कहा शुक्रिया)

ADVT.
ADVT.

आपको महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा का ये क्यूट वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बताइए। वहीं आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।
 

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात