हाल ही में, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर नेटिजन्स उनकी लिप सर्जरी के कयास लगा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) 90 के दशक के टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। लोग आज भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। पिछले काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर एक्ट्रेस जल्द ही 'झलक दिखला जा 10' में बतौर जज नजर आने वाली हैं। इसी बीच उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
पहले तो ये जान लीजिए कि, भले ही एक्ट्रेस ने डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी करने के बाद फिल्मी दुनिया से एक लंबा ब्रेक लिया था, लेकिन इस इंडस्ट्री को उन्होंने कभी नहीं छोड़ा। अपने डांस के लिए मशहूर एक्ट्रेस अक्सर डांस रियलिटी शोज में नजर आती रहती हैं। अब वह जल्द ही 'झलक दिखला जा' में बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर और नोरा फतेही के साथ शो में जज की भूमिका निभाएंगी।
बात करें एक्ट्रेस के लेटेस्ट वीडियो की, तो इसमें वह एक गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं और हमेशा की तरह काफी खूबूसरत लग रही हैं। हालांकि, जब उन्होंने पैपराजी को पोज देने शुरू किए, तो हर कोई उनके नए लुक को देखकर हैरान था। दरअसल, एक्ट्रेस कुछ बदली-बदली सी लग रही हैं। अब उनके इस लेटेस्ट वीडियो के सामने आने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि, उन्होंने लिप सर्जरी कराई है। यहां देखें वीडियो।
इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि, उनकी स्माइल इतनी नकली क्यों लग रही है, तो कुछ का कहना है कि, उन्होंने लिप फिलर्स कराए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उनकी स्माइल इतनी अलग क्यों लग रही है?' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'ये फिलर्स बहुत बुरे लग रहे हैं।' एक अन्य नेटिजन ने लिखा, 'माधुरी ने अपने होंठों पर कुछ कराया है, वह नेचुरल नहीं लग रही हैं।' एक ने तो एक्ट्रेस को 'बनावटी' ही बता दिया। यहां देखें बाकी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
(ये भी पढ़ें- जेनेलिया डिसूजा ने भाई की शादी में रिपीट किया था 3 साल पुराना लहंगा, जानें इसकी खासियत)
वैसे, ये पहली बार नहीं है, जब किसी एक्ट्रेस को लिप सर्जरी के लिए ट्रोल किया गया हो। इससे पहले एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और प्रियंका चोपड़ा भी अपनी लिप सर्जरी को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। माधुरी की बात करें, तो वह हमेशा से अपनी मिलियन डॉलर स्माइल के लिए जानी जाती हैं।
(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर डिलीवरी के 6 महीने बाद भी रहेंगी पिता अनिल कपूर के घर, वजह है बेहद खास )
वहीं, शो 'झलक दिखला जा' की बात करें, तो ये शो अपने 10वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस शो में शामिल होने वालों में हरभजन सिंह, टोनी कक्कड़, सुमित व्यास और अली असगर के नाम सामने आए हैं। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, टीवी शो 'अनुपमा' फेम एक्टर पारस कलनावत शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स में से एक हैं।
(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने समुद्र में गोता लगाने का वीडियो किया शेयर, BF ललित मोदी ने कहा- 'हॉट')
वैसे, माधुरी की लिप सर्जरी की अफवाहों और ट्रोलिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।