बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने बेटे एरिन नेने (Arin Nene) के 18वें बर्थडे पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट...
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘धक-धक गर्ल’ से अपनी पहचान बनाने वाली माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपने समय की सुपरहिट अदाकारा माधुरी ने अपनी अदायगी से लाखों-करोड़ों का दिल जीता है। माधुरी अब तक 70 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं, जिनमें ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल तो पागल है’, ‘देवदास’, ‘साजन’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। माधुरी भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फैमिली संग तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर व वीडियो के जरिए अपने लाडले बेटे एरिन नेने (Arin Nene) को बर्थडे विश किया है।
वो पोस्ट देखने से पहले ये जान लीजिए कि, माधुरी दीक्षित जब अपने करियर के 'पीक' पर थीं, तो उन्होंने अमेरिका में रहने वाली अपनी बहन के कहने पर डॉ. श्रीराम नेने (Shriram Nene) से शादी कर ली थी। डॉ. श्रीराम भी उन दिनों अमेरिका में ही रहते थे, जिस वजह से एक्ट्रेस शादी के बाद अपने पति श्रीराम नेने के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद वो फिर से भारत लौट आईं। माधुरी और श्रीराम नेने के दो बच्चे हैं, जिनका नाम एरिन और रेयान है। फिलहाल, माधुरी अब अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रह रही हैं। (ये भी पढ़े- अभी शादी नहीं करेंगे एजाज खान और पवित्रा पुनिया, जानिए क्या है कपल की प्लानिंग)
आइए अब आपको माधुरी दीक्षित के द्वारा शेयर किया गया वो पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे एरिन आज यानी 17 मार्च 2021 को 18 साल के हो गए हैं। एरिन के बालिग होने पर माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो एक तस्वीर और वीडियो का सीरीज है। शेयर की गई तस्वीर में, माधुरी अपने लिटिल एरिन को गोद में ली हुई हैं और दोनों की क्यूट स्माइल फैंस का दिल पिघलाने के लिए काफी है। वहीं, बूमरैंग वीडियो में मां-बेटे फनी पोज देते हुए दिख रहे हैं।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए ‘धक-धक गर्ल’ ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरा बेबी अब ऑफिशियली एडल्ट हो गया है। 18वां जन्मदिन मुबारक हो एरिन। बस याद रखें कि स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारियां आती हैं। आज से दुनिया तुम्हारी, इसका आनंद लीजिए, रक्षा करिए और खूब चमकिए। सभी अवसरों पर अच्छा करें, जो आपके रास्ते में आते हैं और जीवन को पूर्णता से जीते हैं। आशा है कि आपकी यात्रा एक अविस्मरणीय रोमांच है। लव यू।’ माधुरी दीक्षित के इस पोस्ट पर फैंस अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं। (ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने अपनी बेस्टी रिया की शादी में दिया फ्रेंडशिप गोल, ऑरेंज लहंगे में कहर ढाती आईं नजर)
माधुरी दीक्षित की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर लाखों-करोड़ों हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपने फैंस को हमेशा अपडेटेड रखती हैं और अक्सर अपनी फैमिली संग खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इसके पहले, 7 फरवरी 2021 को माधुरी ने अपने पति श्रीराम नेने के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि डॉ. श्रीराम नेने के सामने एक टेबल पर दो केक रखे हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी लविंग वाइफ माधुरी और उनके दोनों बच्चे एरिन और रेयान नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही इस तस्वीर में कपल के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोगों को भी देखा जा सकता है। (ये भी पढ़ें- 'बिग बॉस 14' के लव बर्ड्स अली-जैस्मिन और राहुल-दिशा डिनर डेट पर किए गए स्पॉट, सामने आया वीडियो)
फिलहाल, माधुरी दीक्षित के बेटे एरिन को हम भी उनके बालिग होने की ढेर सारी शुभकामानएं देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस के द्वारा शेयर किया गया बर्थडे पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।