हाल ही में, रेडिएंट पिंक एंड पर्पल कलर की खूबसूरत बंधेज साड़ी में माधुरी दीक्षित ने अपना जलवा बिखेरा। हालांकि, इसकी महंगी कीमत ने हमारा ध्यान खींच लिया। आइए आपको दिखाते हैं।
एवरग्रीन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपनी डिवाइन ब्यूटी और शानदार पर्सनैलिटी से किसी को भी अपना दीवाना बनाने की क्षमता रखती हैं। इसके अलावा, उनकी जबरदस्त अभिनय क्षमता ने कुछ सुपरहिट फिल्मों के साथ कई पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया है। उनके निजी जीवन के बारे में बात करें, तो माधुरी ने अपने जीवन के प्यार डॉ श्रीराम नेने से खुशी-खुशी शादी की है और दोनों के दो बेटे अरिन और रेयान हैं।
25 जनवरी 2024 को अपने इंस्टा हैंडल पर माधुरी दीक्षित ने साड़ी पहने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने पॉप कलर का चयन किया था, जिसमें पिंक एंड पर्पल कलर शामिल थे। साड़ी में हर तरफ बंधेज प्रिंट था और एक जटिल बुना हुआ फीता उनकी साड़ी के बॉर्डर को बेहतरीन लुक दे रहा था। इनमें गोटा और किरण का वर्क भी शामिल था। उन्होंने इसे पर्पल कलर के मैचिंग ब्लाउज के साथ जोड़ा था, जिसमें हाथ से कढ़ाई वाले फ्लोरल मोटिफ्स की विशेषता थी। ग्लैम मेकअप, सिंपल हेयर बन और एंटीक ज्वेलरी ने उनके ओवरऑल लुक में चार-चांद लगा दिए थे।
उनकी चार्मिंग पर्सनैलिटी की तरह ही माधुरी की क्लासी साड़ी चॉइस ने हमारा ध्यान खींचा। थोड़ी रिसर्च करने पर हमें पता चला कि उनकी साड़ी मशहूर फैशन लेबल 'रॉ मैंगो' के कलेक्शन से थी। उनके 'कीर्ति' कलेक्शन से ली गई बंधेज प्रिंटेड रानी-पिंक साड़ी की कीमत 75,000 रुपए है।
जब Madhuri Dixit ने कैमरे पर ब्लाउज उतारने से कर दिया था मना, Tinnu Anand से हुई थी जोरदार बहस...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अक्सर माधुरी दीक्षित ने पारंपरिक आउटफिट खासकर साड़ियों में अपने प्यारे लुक से अपने फैंस का दिल जीता है। कुछ समय पहले उन्होंने आइवरी कलर की शीयर साड़ी पहनी थी, जो पूरी तरह सीक्विन से सजी हुई थी। उन्होंने अपने आउटफिट को इनफिनिटी ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था। माधुरी की ये साड़ी डिजाइनर लेबल 'फाल्गुनी शेन पीकॉक' से ली गई थी।
रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' की शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित ने डिजाइनर अमित अग्रवाल का एक यूनिक लहंगा पहनने का विकल्प चुना था। इसमें एक यूनिक केप-स्लीव्स वाली शिमरी ग्रीन स्कर्ट थी। इसे माधुरी ने क्रोकेटेड ब्लाउज के साथ पेयर किया था। इस ड्रेस की कीमत 2 लाख रुपए है।
माधुरी दीक्षित ने 'देवदास' में पहना था 10 किलो का मिरर वर्क लहंगा, दो महीने में हुआ था तैयार। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें माधुरी दीक्षित की खूबसूरत साड़ी लुक से से प्यार हो गया है। तो आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।