बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित हाल ही में शो 'डांस दीवाने 3' के सेट पर एक शरारा सेट पहने नजर आईं। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मौजूदा समय में उन्हें टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ में बतौर जज देखने पर मन खुश हो जाता है। शो में उनका फैशन सेंस भी लोगों को खूब पसंद आता है। हम उन्हें ज्यादातर इंडियन लुक में देखते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस, शो में शरारा सेट पहने हुए नजर आई थीं, जिसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
पहले माधुरी दीक्षित की पर्सनल लाइफ पर थोड़ी नजर डाल लेते हैं। माधुरी ने साल 1999 में हार्ट सर्जन डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी, जिसके बाद वो अपने एक्टिंग करियर को छोड़कर उनके साथ कैलिफोर्निया में सेटल हो गई थीं। एक्ट्रेस ने जिस समय बॉलीवुड को अलविदा कहा, उस दौरान वो इंडस्ट्री की सफलतम अभिनेत्रियों में से एक थीं। मौजूदा समय में एक्ट्रेस अपने दो बच्चों अरिन और रेयान की मां हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वो अपनी फैमिली के साथ मुंबई में ही रह रही हैं।
(ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित ने पहना 195,000 रुपए का लहंगा, ब्लाउज की बनावट है बेहद खास)
अब आपको बताते हैं माधुरी के लेटेस्ट फैशनेबल आउटफिट के बारे में। दरअसल, ‘डांस दीवाने 3’ के लेटेस्ट एपिसोड में माधुरी एक हॉट पिंक शरारा सेट पहने नजर आईं, जिसमें गोल्डन वर्क किया गया था। ये आउटफिट डिजाइनर पुनीत बलाना के द्वारा डिजाइन किया गया है। इस आउटफिट में एक स्ट्रिप वाला टॉप, टैजल्स और एक दुपट्टा था, जिसे दूसरे ऑउटफिट्स के साथ भी टीमअप किया जा सकता है। हैवी इंडियन ज्वेलरी के साथ माधुरी काफी खूबसूरत लग रही थीं।
हालांकि, आपको इस पूरे शरारा सेट की कीमत हैरान कर देगी। इस शरारा सेट का प्राइस 85,000 रुपए है। ये आउटफिट चंदेरी सिल्क से बना हुआ है। जैसा कि हम जानते हैं कि, चंदेरी भारतीय हथकरघा के बेहतरीन कपड़ों में से एक है। ऑउटफिट के शॉर्ट कुर्ते में मरोड़ी और गोटा पट्टी से वर्क किया है। मरोड़ी इंडियन कपड़ों में मुड़े हुए धागों को कहते हैं, वहीं गोटा पट्टी तालियों की एक आर्ट है, जो राजस्थान से आती है। इस आउटफिट का गॉर्जियस दुपट्टा ऑरगेंजा सिल्क से बना हुआ है। एक्ट्रेस के लहराते बाल और ब्राउन लिपस्टिक उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे।
(ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित की बहन की फोटो देखकर पहचान लगा पाना है मुश्किल, जानें इनके फैमिली के बारे में)
इससे पहले, 12 अगस्त 2021 को एक्ट्रेस ग्रीन कलर का लहंगा पहने नजर आई थीं, जिसे फेमस फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया था। माधुरी ने अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए सिर्फ लहंगे से मैच करते हुए इयररिंग्स पहने थे और एक हाथ में सेम कलर का ब्रेसलेट और रिंग पहना था। इस लहंगे का ब्लाउज बेहद खास तरीके से डिजाइन किया गया था। जानकारी के मुताबिक, इस लहंगे को मटैलिक स्ट्रक्चर्ड पॉलिमर से तैयार किया गया था, जो एक तरह का नॉन-स्ट्रेचेबल और लाइटवेट कपड़ा है। वेबसाइट के अनुसार, इस लहंगे की कीमत 1 लाख 95 हजार रुपए थी।
फिलहाल, माधुरी अपने फैंस को अक्सर फैशन गोल्स देती नजर आती हैं। तो आपको एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।