एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी फैमिली के साथ इन दिनों वेकेशन को एंजॉय करने मालदीव गई हुई हैं। आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस के वेकेशन की झलक।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अब फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ मालदीव में एंजॉय कर रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक।
पहले तो ये जान लीजिए कि, माधुरी दीक्षित ने 17 अक्टूबर 1999 में डॉ. श्रीराम नेने से शादी रचाकर अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद वो फिर से भारत लौट आईं। माधुरी और श्रीराम नेने के दो बच्चे हैं, जिनका नाम अरिन और रेयान है। माधुरी और नेने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दोनों अक्सर अपनी व अपनी फैमिली की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस वेकेशन को एंजॉय करने फैमिली के साथ मालदीव गई हुई हैं, जहां से कुछ तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं।
दरअसल, होली के बाद माधुरी दीक्षित अपनी फैमिली के साथ मालदीव के लिए रवाना हो गई थीं। मालदीव पहुचंकर एक्ट्रेस ने 30 मार्च 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, हैलो स्वर्ग से। इस फोटो में एक्ट्रेस समुद्र के किनारे पूल के बगल खड़े होकर खुले आसमान के नीचे कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।
वहीं, श्रीराम नेने ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 31 मार्च 2021 को एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस की पूरी फैमिली मोटर बोट पर बैठकर एंजॉय करती हुई देखी जा सकती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रीराम नेने ने कैप्शन में लिखा है, 'हर दिन अद्भुत है कि आप चीजों को कैसे देखते हैं। लेकिन यह सप्ताह अद्भुत है। @SonevaJani के साथ प्यार भरी ज़िंदगी को छुआ...।'
इसके पहले रंगो के पर्व होली के मौके पर माधुरी दीक्षित ने अपने लविंग हसबैंड के साथ रंग और अबीर खेले हुए एक थ्रोबैक सेल्फी शेयर की थी। इस सेल्फी में दोनों मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, 'यह वर्ष कुछ अलग है इसलिए हमने अपने पुराने होली फोटोज को साझा करके उत्सव की खुशी मनाई। यहां मेरा हैप्पी होली है। #VirtualHoliWithMD'
वहीं, श्रीराम नेने ने फैमिली के साथ मनाई गई होली की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। इसमें उनके साथ माधुरी दीक्षित और उनके बेटे के साथ कुछ और लोग नजर आ रहे हैं।
फिलहाल, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी फैमिली के साथ मालदीव वेकेशन को एंजॉय कर रही हैं। तो आपको श्रीराम नेने द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।