बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने हाल ही में एक फैमिली फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
अपने खूबसूरती, अभिनय व डांस से लोगों के दिलों पर राज करने वाली 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपने परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों को अपने फैंस के साथ शेयर करना कभी नहीं भूलती हैं। फैंस भी उनके द्वारा शेयर किए गए हर एक पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हैं। यही नहीं, एक्ट्रेस के पति डॉक्टर श्रीराम नेने (Dr. Shri Ram Nene) भी इस मामले में पीछे नही हैं। हाल ही में, उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की है, आइए आपको दिखाते हैं।
आपको वो फोटो दिखाएं इससे पहले ये जान लीजिए कि, 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित जब बॉक्स ऑफिस पर राज करती थीं, तो उन्होंने अपनी बहन (जोकि अमेरिका में रहती हैं) के कहने पर वहीं के रहने वाले हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से 21 साल पहले 1999 में विवाह कर लिया, और फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर अमेरिका चली गई थीं। हालांकि, कई सालों बाद वो भारत लौट आई थीं। माधुरी अब दो बच्चों एरिन और रियान की मां हैं। (ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा से अजय देवगन ने पूछा पत्नी गिन्नी से जुड़ा ये सवाल, काॅमेडियन की बोलती हो गई बंद)
अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, 11 जनवरी 2021 को माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फैमिली की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके दोनों बच्चे एरिन-रियान और पत्नी माधुरी दीक्षित व एक्ट्रेस की मां स्नेहलता दीक्षित नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सभी खुश दिखाई दे रहे हैं। फोटो में जहां एक्ट्रेस की मां कुर्सी पर बैठी हुई हैं, तो वहीं बाकी सभी लोग खड़े हुए देखे जा सकते हैं।
इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'आउटडोर में एक बिल्कुल शानदार सप्ताह था। हम सभी की सुरक्षा के लिए एक बबल डिजाइन करना था। यह पिछले नौ महीनों से फ्लैट में रहने के बाद एक वेलकम ब्रेक था। आपका वीकेंड कैसा रहा?' श्रीराम नेने द्वारा शेयर की गई इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इसके पहले, 25 नवंबर 2020 को माधुरी दीक्षित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली संग एक खूबसूरत फोटो शयर की थी। इस फोटो में एक्ट्रेस की पूरी फैमिली नजर आ रही है। इसे शेयर करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा था, 'त्योहार के बाद की फीलिंग और मेरे साथ काम करने की यादें।' (ये भी पढ़ें- जैस्मिन के बेघर होते ही अली गोनी को आया 'अस्थमा अटैक', तो सलमान खान हुए इमोशनल)
वहीं, एक्ट्रेस ने 'इंटरनेशनल मेंस डे' के मौके पर 19 नवंबर 2020 को भी अपनी फैमिली की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने और उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, 'प्यार करने वाले, देखभाल करने वाले और समर्थन के स्तंभ। अपने लड़कों को हम याद कर रहे हैं... हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले सभी पुरुषों को, हैप्पी इंटरनेशनल मेंस डे।' इस फोटो को भी फैंस ने खूब पसंद किया था।
माधुरी दीक्षित ने हाल ही में, 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत में कहा था कि, 'जब मैं बड़ी हो रही थी तो, थोड़ी बहुत कुकिंग जानती थी। उस वक्त मैं आमलेट बना लेती थी और पोहा या भाजी बनाना आता था। लेकिन कम उम्र में ही काम शुरू करने के बाद मुझे कुकिंग का ज्यादा मौका नहीं मिला। मैं आज जो कुछ भी बनाना जानती हूं, उसमें से ज्यादातर चीजें मैंने शादी के बाद ही सीखी हैं। मेरे पति श्रीराम नेने के पिता का अमेरिका में एक फ्रेंच कुक था, वह उनकी मदद करते थे। इसलिए उन्होंने उनसे बहुत सारी रेसिपी सीख ली थीं। इसलिए वह कुछ भी तैयार कर सकते हैं। चाहे आप कॉन्टिनेंटल फूड की मांग करें, फ्रेंच की या फिर इटैलियन की।' (ये भी पढ़ें- अनिता हस्सनंदनी ने आठवें महीने में करवाया मैटरनिटी शूट, वीडियो में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर)
एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'ज्यादा भारतीय फूड बनाना उन्होंने अपनी मां से ही सीखा है। मैं जो भी डिश बनाती हूं, वे मेरी मां की रेसिपी हैं। इसलिए उन्होंने भी भारतीय कुकिंग मेरी मां से ही सीखी है और कुछ हद तक मुझसे भी सीखा है। इसलिए श्रीराम मुझसे अच्छे कुक हैं, लेकिन मैं भी खराब कुकिंग नहीं करती।'
फिलहाल, श्रीराम नेने अपनी वाइफ माधुरी दीक्षित और बच्चों के साथ घर में रहकर एंजॉय कर रह रहे हैं। इस दौरान वो और एक्ट्रेस दोनों सोशल मीडिया पर तस्वीरें व वीडियो साझा कर रहे हैं। तो आपको श्रीराम नेने द्वारा शेयर की गई ये फैमिली फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।