फिल्म निर्माता लव रंजन जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने वाले हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'आकाश वाणी' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले फिल्म निर्माता लव रंजन (Luv Ranjan) 20 फरवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। उनकी शादी को सीक्रेट रखा गया है। यहां तक कि, होने वाली दुल्हन की पहचान भी अभी तक सामने नहीं आई है।
एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट में कहा गया है कि, सीक्रेट महिला कोई और नहीं बल्कि लव की कॉलेज फ्रेंड अलीशा वैद हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कपल एक साथ कॉलेज में थे और कला में उनकी समान रुचि ने जाहिर तौर पर उन्हें करीब लाया था। दोनों की शादी 20 फरवरी 2022 को आगरा में होगी। यहां देखिए होने वाली दुल्हन की फोटो।
(ये भी पढ़ें- अफसाना खान की हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, सिंगर को किस करते दिखे होने वाले दूल्हे साज)
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, कपल अपनी शादी के दिन के लिए मनीष मल्होत्रा के कपड़े पहनेंगे। शादी से पहले के उत्सव 18 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। बीते दिनों लव रंजन अपनी लेडीलव के साथ स्पॉट भी किए गए थे।
'ई-टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर लगातार फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता लव रंजन की शादी में शामिल होने के लिए अपनी प्रोफेशनल लाइफ से समय निकाला है। श्रद्धा कपूर अभिनेता रणबीर के साथ मुंबई में लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, लेकिन जल्द ही जश्न में शामिल होने के लिए उत्तर भारत जाएंगी। अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि, "लव रंजन की फिल्म का अगला शेड्यूल हाल ही में मुंबई में शुरू हुआ और श्रद्धा कुछ समय से शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने निर्देशक के विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो-तीन दिनों के लिए कुछ समय निकालने का फैसला किया है। श्रद्धा शादी को लेकर उत्साहित हैं और इसे मिस नहीं करना चाहती हैं।"
(ये भी पढ़ें- फरहान अख्तर-शिबानी का मेहंदी फंक्शन: बहन अनुषा और दोस्त रिया ने डांस परफॉर्मेंस से मचाया धमाल)
वर्क फ्रंट की बात करें तो लव रंजन, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ अपनी अगली अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। बोनी फिल्म में रणबीर के पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे। लव कथित तौर पर अपनी शादी के बाद दिल्ली में फिर से शूटिंग शुरू करेंगे। 2022 के मध्य में लव रंजन और उनकी टीम फिल्म के अंतिम शूटिंग के लिए स्पेन के लिए उड़ान भरेगी।
(ये भी पढ़ें- एक्टर विक्रांत मैसी ने मंगेतर शीतल ठाकुर संग की शादी, देखें दूल्हे और दुल्हन की वेडिंग फोटोज) फिलहाल, हमें लव रंजन की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। शादी के लिए फिल्म निर्माता को हम एडवांस में बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।