टीवी एक्ट्रेस लवी सासन जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। आइए आपको दिखाते हैं।
मशहूर टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' (Saath Nibhana Saathiya) से हर घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस लवलीन कौर सासन उर्फ़ लवी सासन (Lovey Sasan) एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, लवी जल्द ही अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।
पहले ये जान लीजिए कि, लवी सासन ने वैसे तो कई टीवी सीरियल्स में काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ ने दिलवाई थी। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो एक्ट्रेस ने 10 फरवरी 2019 को अपने बॉयफ्रेंड कौशिक कृष्णमूर्ति से शादी रचाई थी। शादी के करीब एक साल बाद, लवी अपने बेटे रौएस की 19 फरवरी 2020 को मां बनी थीं। वहीं, अब जल्द ही लवी अपने पति के साथ दूसरे बेबी का वेलकम करने जा रही हैं।
(ये भी पढ़ें: इंद्रनील सेन ने वाइफ बरखा से अलग होने और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की रिपोर्ट्स पर दी प्रतिक्रिया)
अब आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का वो पोस्ट। दरअसल, 18 जून 2021 को लवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में लवी के बेबी बॉय की व्हाइट टीशर्ट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। रौएस की टीशर्ट पर लिखा है, ‘जल्द ही बड़ा भाई बनने वाला हूं।’ इससे ये साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि, जल्द ही लवी के घर नन्हा मेहमान आने वाला है।
इस पोस्ट के कैप्शन में लवी ने इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा है, “हम ये अनाउंस करते समय काफी एक्साइटेड हैं कि हमारी लिटिल फैमिली अब 2 फीट बढ़ रही है।” इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बेबी, प्रेग्नेंसी, लव और नन्हे पैर की इमोजी भी बनाई है।
(ये भी पढ़ें: सुशांत केस: सिद्धार्थ पिठानी को शादी के लिए मिली अंतरिम राहत, इस दिन करना होगा सरेंडर)
लवी अक्सर अपनी फैमिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इससे पहले, 20 फरवरी 2021 को एक्ट्रेस ने अपने पति और बेटे के संग एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में उनकी पूरी फैमिली ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही है। इसके कैप्शन में लवी ने हार्ट की इमोजी बनाई थी।
फिलहाल, फैंस लवी के दूसरे बेबी का जल्द से जल्द इंतजार कर रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।