टीवी एक्ट्रेस लवी सासन ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद, एक महीने से भी कम समय में अपने आप को फिट कर लिया है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक।
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' फेम एक्ट्रेस लवी सासन (Lovey Sasan) ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के एक महीने से भी कम समय में अपनी बॉडी को फिट कर लिया है। हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां एक नई मां को अपने बच्चे को जन्म देने के बाद वजन बढ़ाने के लिए ट्रोल किया जाता है, ऐसे में अभिनेत्रियों पर प्रसव के बाद जल्द से जल्द वजन कम करने का एक अतिरिक्त दबाव होता है। हालांकि, अगर आप लवी सासन को देखें तो, आपके लिए यकीन करना मुश्किल होगा कि, एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था और इतनी जल्द उन्होंने अपने आप को फिट कर लिया।
लवी सासन 10 फरवरी 2019 को कौशिक कृष्णमूर्ति के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं और उन्होंने फरवरी 2020 में अपने पहले बच्चे रौयस को जन्म दिया था। इसके बाद अपने जन्मदिन पर यानी 16 जुलाई 2021 लवी दूसरी बार मां बनीं। अपने बर्थडे के कुछ दिनों बाद लवी ने एक समाचार पत्र का आर्टिकल शेयर करके अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी शेयर की थी। इसे साझा करते हुए उन्होंने "ओह बॉय!" लिखा था।
(ये भी पढ़ें: करीना के दूसरे बेटे जेह को पूरी फोटो आई सामने, पापा सैफ की गोद में दिखे छोटे नवाब)
16 जुलाई 2021 को लवी ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया था, और 13 अगस्त 2021 को दूसरी बार मां बनी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में लवी को पीले रंग का कुर्ता और मल्टीकलर दुपट्टे में कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। फोटो देखकर आश्चर्य हो रहा है कि, डिलीवरी के एक महीने के बाद ही भला कोई इतना फिट कैसे हो सकता है। इस फोटो को शेयर करते हुए लवी ने कैप्शन में लिखा है, "ब्यूटी टिप: आभारी होना आपको भव्य बनाता है" इस तस्वीर को देखने के बाद कोई यकीन नहीं कर सकता कि, एक्ट्रेस लवी सासन दो बच्चों की मां हैं।
20 जुलाई 2021 को लवी सासन ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें एक्ट्रेस एक बेबी पिंक और व्हाइट फ्लोरल गाउन पहने दिख रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। लवी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में एक प्रेग्नेंट महिला और रेड हार्ट इमोजी बनाई थी।
(ये भी पढ़ें: नेहा धूपिया दूसरी प्रेग्नेंसी की शुरुआत में हो गई थीं कोरोना संक्रमित, इंटरव्यू में बयां किया दर्द)
वहीं, 21 जुलाई 2021 को लवी ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान हुई गोद भराई सेरेमनी की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की थीं। इस दौरान लवी ने पीले और गुलाबी रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने भारी सीक्विन वाले गुलाबी ब्लाउज के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकलेस, इयररिंग्स और मांग टीका से कंप्लीट किया था। उन्होंने सोने का कमरबंद और बाजूबंद भी पहना था।
(ये भी पढ़ें: मां श्रीदेवी के बर्थडे पर जान्हवी कपूर ने बचपन की तस्वीर की शेयर, लिखा- 'आपको याद करती हूं')
लवी सासन के ससुराल वालों को इस बार बेटी चाहिए थी, लेकिन नियति की कुछ और ही योजना थी। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में इसके बारे में बात करते हुए लवी ने कहा था, "मेरे ससुराल वाले एक बेटी चाहते थे, लेकिन नियति की अन्य योजनाएं थीं। बच्चे का जन्म मेरे जन्मदिन पर हुआ था और इसलिए हर साल इस दिन घर पर बड़ा उत्सव होने वाला है।"
फिलहाल, लवी और कौशिक ने अपनी खुशहाल मैरिड लाइफ के दो साल पूरे कर लिए हैं। तो एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।