आइए आज हम आपको उस दुल्हन के बारे में बताते हैं, जिसने अपनी शादी में सब्यसाची का लाल लहंगा पहनकर आम लड़कियों को फैशन इंस्पिरेशन दी थी।
हर दुल्हन अपनी शादी में ऐसा एटायर पहनना चाहती है कि, लोग उसे सालों तक याद करें। चाहे वो आउटफिट हो, ज्वेलरी हो या मेकअप हो, शादी में आने वाला हर मेहमान इन चीजों को नोटिस करके दुल्हन से इंस्पिरेशन जरूर लेता है। इसलिए हर दुल्हन सभी महिलाओं के लिए अपने आउटफिट के जरिए ब्राइडल गोल्स जरूर सेट करना चाहती है।
कुछ ऐसा ही जादू हमारी दुल्हन नीतू उप्पल ने भी अपने वेडिंग आउटफिट के जरिए बिखेरा है। आलम ये है कि, शादी के दो साल बाद भी उन्हें अपनी वेडिंग में पहने गए लहंगे के लिए याद किया जाता है। हाल ही में, उनके वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें ‘ब्राइड्स ऑफ़ सब्यसाची’ के ऑफिशियल पेज पर शेयर की गई हैं। इन फोटोज में वो डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी के द्वारा डिज़ाइन किया हुआ रेड लहंगा पहने हुए काफी स्टनिंग लग रही हैं। हर भारतीय लड़की सब्यसाची दुल्हन बनने का सपना देखती है और नीतू ने भी अपने सपने को पूरा करने के लिए जी जान एक कर दी थी। इसके साथ ही वो इस रॉयल लहंगे को पहनकर बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने ब्राइडल एंट्री से जीता था सबका दिल, मिनिमलिस्टिक लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत)
सब्यसाची की दुल्हन होने और रेड लहंगे में शानदार लगने के अलावा, जिस चीज ने उन्हें लोगों से अलग बनाया, वो उनका प्रोफेशन था। मिलिए हमारी दुल्हन नीतू उप्पल से, जो लंदन से हैं और प्रोफेशन से एक वकील हैं। उन्होंने कोर्ट में पहनी जाने वाली अपनी ब्लैक एंड व्हाइट यूनिफॉर्म को छोड़कर ये लहंगा बड़े सलीके से कैरी किया था और बाकी सभी आम लड़कियों को इंस्पायर किया था। उन्होंने अपने सोलमेट नश जंडू से अगस्त 2019 में आनंद कारज सेरेमनी से शादी की थी।
हर लड़की अपनी शादी में रेड आउटफिट पहनने का सपना देखती है, नीतू ने भी अपने लुक को निखारने के लिए रेड लहंगा चुना था। उनके पूरे लहंगे की स्कर्ट पर सर्कुलर जरी का काम किया गया था और इसने हमें अनुष्का शर्मा के दिल्ली में हुए रिसेप्शन में पहनी गई लाल साड़ी की याद दिला दी थी। उनके ब्लाउज गोल्डन धागे से कढ़ाई की गई थी और फैशन डिज़ाइनर के कारीगरों ने ये काम काफी बढ़िया तरीके से किया था। दुपट्टे के बॉर्डर को गोल्डन जरी वर्क के साथ सिंपल रखा गया था।
(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस दुल्हन ने महारानी जोधा का लुक किया रिक्रिएट, येलो आउटफिट में लग रहीं काफी यूनिक)
(ये भी पढ़ें: इस डेंटिस्ट दुल्हन ने अपनी शादी में पहना था कई रंगों से बना लहंगा, सिंपल लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत)
लहंगे के अलावा, हमारी वकील दुल्हन ने अपने लुक को सिंपल रखा था। उन्होंने अपना ऑउटफिट एक चौड़े कुंदन चोकर के साथ पेयर किया था, जिसमें मिंट ग्रीन मीनाकारी और मोतियों से काम किया गया था। इस सेट के साथ उन्होंने कान में सिंपल गोल स्टड्स इयररिंग्स पहने थे। माथा पट्टी और नथ, चोकर व इयररिंग्स से मिलती-जुलती थी और इसमें नीतू काफी गॉर्जियस लग रही थीं। रेड चूड़ा और झुमका कलीरा ने उनके लुक को निखारने का काम किया था। नीतू ने अपना मेकअप मिनिमल रखा था और रेड लिपस्टिक ने उनकी सुंदरता में चार-चांद लगा दिए थे।
फिलहाल, नीतू ने अपने आउटफिट से इंस्पिरेशन दी है कि, सिर्फ सेलिब्रिटी ही नहीं बल्कि, आम लड़कियां भी सब्यसाची आउटफिट से लोगों को फैशन गोल्स दे सकती हैं। तो आपको दुल्हन का आउटफिट कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।