दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर का सपना था कि, वह वृद्धाश्रम बनवाएं। उनका ये सपना अब पूरा हो रहा है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
‘स्वर कोकिला’ कही जाने वाली दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन वह अपनी सुरीली आवाज से हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगी। उन्होंने जिंदा रहते हुए हमेशा सभी की मदद की है। अब उनके निधन के बाद भी उनके नाम से एक बड़ा काम होने जा रहा है, जो कई लोगों की मदद करेगा।
दरअसल, लता मंगेशकर का सपना था कि, वह एक वृद्धाश्रम खोलें। अब उनके परिवार ने दिवंगत सिंगर का ये सपना पूरा कर दिया है। लता के परिवार ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नासिक में ‘स्वर मौली फाउंडेशन' की शुरुआत की है। 19 जुलाई 2022 को लता मंगेशकर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए उनके ड्रीम प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने बेटे जेह की प्यारी तस्वीर की शेयर, लाइफ जैकेट में पार्क में खेलते दिखे छोटे नवाब)
लता जी की फोटो के साथ नोट साझा किया गया है, जिसमें ‘स्वर मौली फाउंडेशन' के बारे में बात की गई है। इस नोट में लिखा गया है, “‘स्वर मौली भारत की कोकिला लता मंगेशकर का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। संगीत और परफॉर्मिंग आर्ट, सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र के लोगों की इस फाउंडेशन के जरिए मदद की जाएगी। इस फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य वृद्धाश्रम का निर्माण करना है। यह मुख्य रूप से उन कलाकारों के लिए है, जिनकी उम्र ज्यादा हो चुकी है। स्वर मौली फाउंडेशन एक धर्मनिरपेक्ष और गैर-लाभकारी संगठन है।”
कोरोना वायरस से पीड़ित लता मंगेशकर 27 दिनों तक मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट थीं। वह काफी समय तक वेंटिलेटर पर थीं। 6 फरवरी 2022 को वह मनहूस दिन था, जब लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
(ये भी पढ़ें- Lata Mangeshkar Family: ये है लता मंगेशकर का पूरा परिवार, भाई-बहनें सभी हैं सिंगर)
फिलहाल, लता मंगेशकर के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।