एक्ट्रेस कृति सेनन ने मुंबई के अंधेरी इलाके में एक बेहद महंगा डुप्लेक्स किराए पर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि, इस घर के मालिक अमिताभ बच्चन हैं।
'मिमी' फिल्म की अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों, अभिनेत्री 2.43 करोड़ रुपये की 'Mercedes Maybach SUV' कार खरीदने को लेकर सुर्खियों में थीं और अब वह एक महंगे डुप्लेक्स को किराए पर लेने के लिए चर्चा में है। कृति काफी दिनों से अपने लिए एक अच्छे घर की तलाश में थीं और अब उनका सपना पूरा हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, एक्ट्रेस दीपावली से पहले इस घर में शिफ्ट हो सकती हैं। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले एक नजर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर डाल लेते हैं। कृति का जन्म साल 1990 में दिल्ली में हुआ था। कृति ने अभी तक अपने सपनों के राजकुमार की तलाश नहीं की है। हालांकि, कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया था कि, वो किस तरह का पार्टनर चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि, एक्टर राजकुमार राव के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी हो गई है।
(ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस कृति सेनन इन खूबियों वाले लड़के को बनाएंगी अपना पार्टनर, इंटरव्यू में किया खुलासा)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अभिनेत्री कृति सेनन ने मुंबई के अंधेरी इलाके में एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इस घर का किराया 31 करोड़ रुपये है। दिलचस्प बात यह है कि, इस घर के मालिक महानायक अमिताभ बच्चन हैं। मेगास्टार ने कुछ महीने पहले ही इस प्रॉपर्टी में निवेश किया था। कृति को पहली नजर में ही ये पसंद आ गया था और उन्होंने उसे लेने का विचार कर लिया था।
आपको जानकर अच्छा लगेगा कि, कृति जल्द ही 'बिग बी' के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' में नजर आएंगी। इस शो के कई प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक प्रोमो में कृति, मेगास्टार के लिए एक घुटने पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी आने वाली फिल्म 'हम दो हमारे दो' के प्रमोशन के लिए इस शो को शूट किया है।
'बिग बी' ने इंस्टाग्राम पर कृति के लिए एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "लाल साड़ी पहने खूबसूरत महिला के साथ बॉलरूम डांस करते हुए। उन कॉलेज और कलकत्ता के दिनों की याद आ गई।''
वर्कफ्रंट की बात करें तो, खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन जल्द ही फिल्म 'बच्चन पांडे' में एक्टर अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। वहीं, वरुण धवन के साथ 'भेड़िया' और सैफ अली खान व प्रभास के साथ 'आदिपुरुष' जैसी फिल्मों में कृति अपना जलवा दिखाएंगी। फिलहाल एक्ट्रेस की फिल्म 'हम दो हमारे दो' रिलीज होने के लिए तैयार है।
(ये भी पढ़ें- कृति सेनन को-एक्टर प्रभास से करना चाहती हैं शादी! एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया शेयर)
जो भी हो, कृति सेनन अब 'बिग बी' की किराएदार बन चुकी हैं और जल्द ही वो अपने सपनों के घर में रहने भी लगेंगी। वैसे आपको ये एक्ट्रेस कैसी लगती हैं? हमें कमेंट करके बताएं और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।