टीवी एक्ट्रेस क्रिसन बैरेटो ने अपने मंगेतर नाथन करमचंदानी के साथ ग्रैंड व्हाइट वेडिंग सेरेमनी में शादी कर ली है। आइए आपको तस्वीरें दिखाते हैं।
'कैसी ये यारियां' फेम टीवी एक्ट्रेस क्रिसन बैरेटो (Krissan Barretto) ने पिछले साल अपने जीवन के प्यार नाथन करमचंदानी से कोर्ट मैरिज की थी। लगभग एक साल बाद अभिनेत्री ने अब एक ग्रैंड व्हाइट वेडिंग की और उनकी ड्रीमी-डे की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि इस कपल ने अप्रैल 2023 में सगाई की थी।
21 अप्रैल 2024 को क्रिसन और नाथन ने एक ड्रीमी व्हाइट वेडिंग सेरेमनी में शादी रचाई। बड़े दिन के लिए दुल्हन ने स्ट्रैपी स्लीव्स और प्लंजिंग नेकलाइन वाला व्हाइट कलर का एक सुंदर गाउन पहना था। गाउन में फिशटेल स्कर्ट के साथ फिटेड चोली थी। व्हाइट घूंघट क्रिसन के लुक में चार-चांद लगा रहा था। पिंक लिप्स के साथ ग्लैमरस न्यूड टोन मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया था। वहीं, उनका दूल्हे राजा ब्लैक कलर के टक्सीडो और व्हाइट शर्ट व बो टाई में हैंडसम लग रहे थे।
'पिंकविला' के साथ एक साक्षात्कार में क्रिसन बैरेटो ने कोर्ट मैरिज करने के कारण के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि यह शुरू से ही उनकी प्लानिंग थी। जिस क्षण उन्होंने डेटिंग शुरू की थी, उन्होंने हमेशा से सोचा था कि वे शादी करेंगे और यही कारण है कि उन्होंने एक रजिस्टर्ड वेडिंग को चुना, जिसके बाद एक रिसेप्शन पार्टी हुई, जिसमें उनके करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे।
क्रिसन ने कहा था, “ठीक है, यह वास्तव में अचानक नहीं था। हम उसी क्षण से इस बारे में सोच रहे थे, जब हम साथ आए थे। हमने हमेशा एक-दूसरे से जुड़ाव महसूस किया है और यह हमेशा एक ऐसा प्यार रहा है, जिसे हम समझा नहीं सकते हैं और यह हमारे परिवारों को करीब लाता है। हमारे दिमाग में हमेशा से शादीशुदा रिश्ते रहे हैं। नाथन जैसे व्यक्ति को जानना एक समृद्ध यात्रा रही है और मैं इस हैंडसम आदमी के साथ अपना जीवन बिताने के लिए उत्सुक हूं। हमारी सिंपल रजिस्टर्ड वेडिंग के बाद करीबी दोस्तों और परिवार के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया गया। यह हर तरह से हमारे प्यार का जश्न था।"
कोर्ट मैरिज के लिए क्रिसन के लुक की बात करें, तो उन्होंने सिंपल साटिंग व्हाइट कलर का गाउन पहना था। दूसरी ओर, उनके दूल्हे राजा ट्राउजर के साथ एक व्हाइट शर्ट में सुंदर लग रहे थे। कागजात पर हस्ताक्षर करने के बाद दोनों ने कोर्ट में एक-दूसरे को माला पहनाई थी, जिससे उनका लुक और भी निखर गया था।
Krissann Barretto की सगाई की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम क्रिसन बैरेटो और नाथन करमचंदानी को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।