हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने अपनी बेटी और पति निकितिन धीर के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
पूरी दुनिया 1 जनवरी 2023 को नए साल का जश्न मना रही है। ऐसे में भला हमारे टीवी सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) ने भी हाल ही में अपनी एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है और फैंस को न्यू ईयर विश किया है।
कृतिका ने नए साल के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पति व एक्टर निकितिन धीर और बेटी देविका के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कृतिका अपनी बेटी को किस कर रही हैं, जबकि निकितिन कैमरे की ओर देख रहे हैं। जहां कृतिका अपनी बेटी के साथ ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग कर रही हैं। वहीं, निकितिन केसरिया कुर्ते में दिख रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अपनी बेटी का चेहरा एक इमोजी के पीछे छिपाया हुआ है, लेकिन देखकर कहा जा सकता है वह कैमरे की तरफ ही देख रही थीं।
इस फोटो के साथ कृतिका ने एक लवली कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने 2022 को याद करते हुए और सभी को नए साल की बधाई देते हुए लिखा है, ''2022 - आपने हमें जीवन का सबसे अच्छा तोहफा दिया। हम अत्यंत आभारी हैं। हम सभी के लिए एक सुखद और स्वस्थ 2023 की कामना...आप सभी को और आपके परिवार को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं #हरहरमहादेवॐ।''
इससे पहले, 23 नवंबर 2022 को कृतिका सेंगर ने अपने इंस्टा अकाउंट के जरिए अपनी बेटी देविका के प्लेरूम की झलक दिखाई थी। देविका के कमरे में हमें एक क्यूट रॉकिंग चेयर, एक प्ले मैट, एनिमल पेंटिंग्स और स्टोरी बुक्स की झलकियां मिली थीं।
अपनी खुशहाल मैरिड लाइफ में एक कदम आगे बढ़ते हुए कृतिका और निकितिन ने 12 मई 2022 को एक बच्ची के आगमन के साथ पैरेंटहुड को स्वीकार किया था। तब से कपल अक्सर अपनी बेटी के साथ खास पलों की झलकियां साझा करता रहता है। निकितिन धीर ने बेटी देविका को पहली बार बाहों में लेने पर किया था कैसा फील, एक्टर ने बताया था अपना फर्स्ट रिएक्शन, जानने के लिए पढ़ें यह खबर
फिलहाल, आपको कृतिका द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।