टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने 18 अगस्त 2022 को अपने इंस्टा हैंडल पर बेटी देविका की एक मनमोहक झलक के साथ अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया है। आइए आपको दिखाते हैं।
पॉपुलर सेलेब कपल कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) और निकितिन धीर (Nikitin Dheer) वर्तमान में अपने जीवन में नए अध्याय यानी पैरेंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं। 12 मई 2022 को जोड़े को उनकी बेटी देविका धीर का आशीर्वाद मिला था। एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर होने के नाते कृतिका अक्सर अपने इंस्टा हैंडल पर लाडली की झलकियां साझा करती रहती हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक झलक शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, 3 जुलाई 2022 को कृतिका सेंगर ने अपनी बेटी देविका की पहली झलक के साथ अपने प्रशंसकों को खुश किया था। अनमोल फोटो में नई मां को अपने नवजात शिशु को गोद में लिए और उसके गालों पर किस करते हुए देखा जा सकता है। देविका गुलाबी रंग की ड्रेस में कॉटन बॉल की तरह क्यूट लग रही थीं और अपनी मां से लाड़.प्यार कर रही थीं। तस्वीर के साथ कृतिका ने लिखा था, ''इस जन्मदिन को मेरा सबसे खास बनाने के लिए धन्यवाद! मेरी लिटिल वन #hbdmommy."
(ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने खुद से रचाई शादी पर की बात, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब)
18 अगस्त 2022 को कृतिका सेंगर ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटी देविका की एक प्यारी सी झलक साझा की। बूमरैंग वीडियो में नन्ही मुंचकिन को अपने पालने में लेटे हुए देखा जा सकता है और वह अपने पैरों को चलाने की कोशिश कर रही हैं। फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में देविका क्यूट लग रही थीं। हालांकि, इसमें देविका का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि वह उनके पालने पर रखे नरम खिलौने के पीछे छिपी हुई हैं। यहां देखें स्क्रीनशॉट।
(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने बेटे लक्ष्य को बनाया कृष्ण, नन्हें कान्हा की क्यूटनेस देख दिल हार बैठेंगे आप)
इसके पहले, 12 अगस्त 2022 को कृतिका सेंगर और निकितिन धीर की बेटी देविका तीन महीने की हो गई थीं। इस मौके पर नई-नवेली मां ने बेटी के क्यूट हावभाव के माध्यम से अपने दिन को सुपर स्पेशल बना दिया था। अभिनेत्री ने अपनी बेटी के छोटे से हाथ और पैरों की कास्टिंग कराई थी और उसी की एक झलक अपने इंस्टा हैंडल पर साझा की थी। इसमें हम उस पर देविका का नाम और उसकी जन्मतिथि भी देख सकते थे। इसे साझा करते हुए कृतिका ने लिखा था, ''मेरी बच्ची को 3 महीने मुबारक।''
(ये भी पढ़ें- 'साथ निभाना साथिया' फेम रुचा हसबनीस दूसरी बार हैं प्रेग्नेंट, बेटी की फोटो के साथ दी गुड न्यूज)
फिलहाल, हम कृतिका की बेटी का चेहरा देखने का इंतजार नहीं कर सकते। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।