हाल ही में, एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने अपनी बेटी देविका के साथ पहली बार अपना जन्मदिन मनाया है, जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) और उनके पति व एक्टर निकितिन धीर (Nikitin Dheer) ने 10 मई 2022 को अपनी बेटी देविका का स्वागत किया था। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
पहले ये जान लीजिए कि, निकितन धीर ने 12 मई 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की थी। एक इंद्रधनुष की तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने अपनी बेटी के जन्म की तारीख और नाम का जिक्र किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "और अब साहसिक कार्य शुरू होता है। हम अपनी बच्ची का स्वागत करते हैं। देविका धीर। 12/05/2022। हम अपनी प्यारी बेटी के आगमन को आपके साथ साझा करके धन्य महसूस करते हैं!-धीर्स #harharmahadevom।"
(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर ने न्यासा देवगन के साथ नीदरलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, ट्विनिंग करती दिखीं दोनों)
अब कृतिका ने 4 जुलाई 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस बेटी देविका को अपनी गोद में लिए हुए प्यार करती दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ''मेरे इस जन्मदिन को सबसे खास बनाने के लिए धन्यवाद.. मेरी छोटी।''
वहीं, कृतिका के पति निकितिन धीर ने भी अपने इंस्टा हैंडल से एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों कैमरे के आगे पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। निकितिन जहां ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस भी ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने ब्राउन कलर का एक कोट कैरी किया था। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे वाइफ (पत्नी ही जिंदगी है)... मैं आपसे प्यार करता हूं। आप सबसे अच्छी हो!''
बता दें कि, निकितिन और कृतिका ने 3 सितंबर 2014 को एक-दूसरे से शादी की थी। इसके बाद कपल ने 13 नवंबर 2021 को अपनी गर्भावस्था की खबर फैंस के साथ साझा की थी। एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी को जन्म दिया था, जिसे लेकर उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है। हालांकि, ये कपल ट्रोलर्स को जवाब भी देता है।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने पति सैफ के साथ लंदन से शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, बेबो को किस करते दिखे एक्टर)
फिलहाल, हम भी कृतिका को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। वैसे, आपको एक्ट्रेस की फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।