बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के उत्सव के दौरान फैमिली की मुखिया कोकिलाबेन अंबानी ने अपनी परनातिन आदिया के साथ एक अनमोल पल साझा किया था। आइए आपको फोटो दिखाते हैं।
अंबानी परिवार देश के प्रतिष्ठित बिजनेस फैमिली में से एक है। उन्होंने न केवल अपने बिजनेस मॉडल को एक बेहतरीन इकाई के रूप में स्थापित किया है, बल्कि फैमिली वैल्यूज और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रेरणा भी स्थापित की है। हालांकि, परिवार में अपनी संस्कृति को जीवित रखने का श्रेय फैमिली की मुखिया कोकिलाबेन अंबानी (Kokilaben Ambani) को न दिया जाए, तो यह अधूरा होगा। 90 साल की उम्र में भी वह कई लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। हाल ही में, हमें कोकिलाबेन अंबानी की उनके परिवार के सबसे छोटी सदस्य के साथ एक स्पेशल झलक मिली।
अपनी इंस्टा स्टोरी पर अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने अंबानी फैमिली की मुखिया कोकिलाबेन अंबानी की एक अनदेखी तस्वीर साझा की। इसमें वह अपनी परनातिन आदिया के साथ एक कैंडिड मोमेंट को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। बता दें कि आदिया यंग बिजनेसवुमेन व कोकिलाबेन की नातिन ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की बेटी हैं। आदिया को एक जुड़वा भाई भी है, जिसका नाम कृष्णा है। कोकिलाबेन अंबानी और आदिया के बीच के क्यूट मोमेंट ने कुछ ही सेकंड में सभी का दिल जीत लिया।
कुछ दिन पहले, अंबानी परिवार के फैन पेज ने कोकिलाबेन अंबानी की कुछ झलकियां शेयर की थीं, जब उन्होंने अपने पोते अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ चोरवाड का दौरा किया था, जहां लैविश डिनर का आयोजन किया गया था। कथित तौर पर कोकिलाबेन अंबानी पोते अनंत और राधिका की कुशलता की प्रार्थना करने के लिए सोमनाथ मंदिर भी गई थीं। उनकी जर्नी की एक झलक में राधिका को कोकिलाबेन अंबानी के साथ मैचिंग पटोला प्रिंटेड आउटफिट पहने देखा गया था। चलते समय उन्होंने कोकिलाबेन अंबानी का हाथ पकड़ रखा था।
5 मार्च 2024 को हमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी की एक अनदेखी अंदरूनी झलक मिली थी, जो जामनगर (गुजरात) में आयोजित की गई थी। इस झलक में पूरे अंबानी खानदान को मंच पर कदम मिलाते हुए दिखाया गया था। हालांकि, इन सब की स्टार निस्संदेह कोकिलाबेन अंबानी थीं, जो जल्द ही उनके साथ जुड़ गई थीं। अपने धीमे और सुंदर डांस मूव्स के साथ उन्होंने पारिवारिक समारोह का भरपूर आनंद लिया था।
Radhika Merchant ने म्यूजिकल नाइट में BFF Orry के साथ किया था 'गरबा', चेहरे पर दिखा ब्राइडल ग्लो, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कोकिलाबेन अंबानी ने अपने पोते अनंत अंबानी की शादी से पहले के उत्सव में उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ भाग लिया था। इसका सबूत दोनों के कॉकटेल बैश की एक झलक में मिली, जिसमें उन्हें कैमरे के लिए दिल खोलकर पोज देते देखा जा सकता है। इस स्पेशल नाइट के लिए कोकिलाबेन अंबानी कढ़ाई वाली पिंक साड़ी में दिखी थीं, जिसके साथ मैचिंग केप-स्टाइल जैकेट भी थी।
Radhika Merchant ने वाइल्ड-लाइफ सफारी में पहनी थी 1.85 करोड़ की घड़ी, कीमती बैग लिए आईं नजर
फिलहाल, हमें कोकिलाबेन अंबानी की परनातिन के साथ उनकी अनमोल झलक बहुत पसंद आई। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।