विराट-अनुष्का से रणवीर-दीपिका तक, इन सेलेब्स ने अपनी शादी में किया था सबसे ज्यादा खर्चा

इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी को ग्रैंड वेडिंग में बदलने के लिए जमकर खर्चा किया था और आज भी लोग उनकी शादी को याद करते हैं।

By Shalini Bajpai Last Updated: Nov 8, 2021 | 20:20:25 IST

शादी हर किसी की जिंदगी का महत्वपूर्ण पल होता है। हर कपल अपनी शादी को खास बनाना चाहता है और इसके लिए वह हर छोटी से छोटी चीजों का ध्यान रखता है। वहीं, बॉलीवुड के सितारों व क्रिकेट इंडस्ट्री के दिग्गज खिलाड़ियों की शादी की बात करें, तो उनकी शादियों में खर्चे की कोई लिमिट नहीं होती है। लाइमलाइट में रहने व अपनी शादी को दूसरे सेलेब्स की शादियों से अलग दिखाने के लिए वे हर छोटी- छोटी चीज पर खूब खर्चा करते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी को ग्रैंड वेडिंग में बदलने के लिए सबसे ज्यादा खर्चा किया था।

ADVT
ADVT

1. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी रचाई थी। इस खास मौके पर विराट और अनुष्का ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के आउटफिट्स पहने थे। दोनों के इन आउटफिट्स की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये थी। इतना ही नहीं, विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को करीब 1 करोड़ रुपये की रिंग पहनाई थी। उन्होंने अपनी शादी बिल्कुल शाही अंदाज में रचाई थी, जिसमें हर छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखा गया था। बताया जाता है कि, इस शादी में लगभग 100 करोड़ रुपये का खर्च आया था। 

2. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

ADVT.
ADVT.

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके प्यार रणवीर सिंह ने 13 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो के 'डेल बेलवियानेलो विला' में शादी रचाई थी। उन्होंने पहले आनंद कारज रिवाज से और बाद में मैंगलोरियन रिवाज से शादी की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेत्री दीपिका ने अपने इस खास मौके पर डिजाइनर सब्यासाची का लहंगा पहना था, जिसकी कीमत लगभग 97 लाख रुपए थी। वहीं, दोनों कलाकारों ने जिस रिसार्ट में शादी की थी, उसके एक कमरे का एक दिन का खर्चा 33,000 रुपए था, यानि उन्होंने एक सप्ताह में कमरे के लिए 1,73,25,000 रुपए खर्च किए थे। मीडिया में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 77 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

3. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

शानदार एक्टिंग से लोगों के दिल में अपनी छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की शादी जोधपुर में हुई थी। एक्ट्रेस ने हिंदू और क्रिश्चियन, दोनों रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। प्रियंका ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने डायमंड ज्वेलरी पहनी थी। वहीं, क्रिश्चियन शादी में अभिनेत्री ने अपने लिए सफेद गाउन चुना था। दोनों ही लुक में वे बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपनी शादी में करीब 4.7 करोड़ रुपए खर्च किए थे। बताया जाता है कि, इस शाही शादी से पैलेस के मालिक को 3 महीने का रेवेन्यू मिल गया था।

ADVT.
ADVT.

4. सैफ अली खान और करीना कपूर

एक्टर सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर 16 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे। एक्ट्रेस करीना ने अपनी शादी में अपनी सास शर्मिला टैगोर की शादी का लहंगा पहना था। वहीं, रिसेप्शन पर करीना ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का पिंक कलर का लहंगा पहना था। इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी शादी मुंबई में हुई थी। वर्तमान में, करीना और सैफ को 2 बच्चे हैं, जिनके नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं। जानकारी के मुताबिक, इस कपल ने अपने भव्य शादी समारोह में 10 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

5. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

बॉलीवुड की फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को खंडाला में बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ सात फेरे लिए थे। शिल्पा ने अपनी शादी में लगभग 50 लाख रुपए की साड़ी पहनी थी। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने 3 करोड़ रुपए की सिर्फ ज्वेलरी कैरी की थी। इस पारंपरिक लुक में शिल्पा बहुत खूबसूरत लग रही थीं। शादी के पूरे खर्चे की बात करें तो, उनकी इस शाही शादी में करीब 4 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। 

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें-  बॉलीवुड के इन 7 सितारों ने अपने फैन से ही रचाई शादी, नाम जान आपको होगी हैरानी)

6. सोनम कपूर और आनंद आहूजा

फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी रचाई थी। खबरों के मुताबिक, सोनम ने अपनी इंगेजमेंट में करीब 90 लाख रुपए की रिंग पहनी थी, वहीं उनके लहंगे की कीमत करीब 70-90 लाख रुपये थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, आनंद आहूजा की सालाना कमाई यूएसडी 450 मिलियन यानी 3000 करोड़ रुपये है। इस कपल की शादी में कुल कितना खर्चा हुआ था, ये तो जानकारी नहीं है लेकिन उनके लहंगे और रिंग की कीमत से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, शादी में जमकर खर्चा किया गया होगा।

7. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ सात फेरे लिए थे। इनकी शादी अमिताभ बच्चन के बंगले 'प्रतीक्षा' में हुई थी और रिसेप्शन का आयोजन ताज होटल में किया गया था। मिस यूनिवर्स ऐश्वर्या ने अपनी शादी में गोल्डन कलर की पारंपरिक कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 75 लाख रुपए थी। बात करें उनकी शादी के कुल खर्चे की, तो इस कपल की शादी में करीब 6 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

8. अवंतिका मलिक और इमरान खान

‘देली बेली’ फिल्म के अभिनेता इमरान खान और अभिनेत्री अवंतिका मलिक ने 10 जनवरी 2011 को शादी रचाई थी। हालांकि, दोनों ने साल 2019 में तलाक ले लिया था और अब वे अलग रह रहे हैं। लेकिन, जब भी भव्य शादियों की बात होती है, तो इस कपल का नाम भी जरूर आता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस कपल ने अपनी शादी में करीब 5.2 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

(ये भी पढ़ें-  शादी के बाद पहली बार सिंदूर के साथ कुछ ऐसी नज़र आईं ये 11 टीवी अभिनेत्रियां)

9. अर्पिता खान और आयुष शर्मा

एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने 18 नवंबर 2014 को पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष शर्मा के साथ सात फेरे लिए थे। इनकी शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में हुई थी। इस आलीशान शादी में कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। भाई सलमान खान ने अपनी बहन की शादी में खूब खर्चा किया था। उन्होंने अर्पिता की हर वो ख्वाइश पूरी की थी, जो वो अपनी शादी में करना चाहती थीं। अर्पिता अपनी वेडिंग ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। बताया जाता है कि, अर्पिता की शादी में करीब 5 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

(ये भी पढ़ें-  बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे)

तो ये थे वे बॉलीवुड सेलेब्स, जिन्होंने शाही अंदाज से शादी रचाई थी और व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ी थी। फिलहाल आपको इनमें से किस जोड़े की शादी सबसे अच्छी लगी? हमें कमेंट में बताएं और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात