शाहिद कपूर से लेकर जॉन अब्राहम तक, ये सेलेब्स करते हैं बेहद महंगी बाइक्स की सवारी

इस आर्टिकल में हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पास बेहद महंगी बाइक्स हैं।

By Shalini Bajpai Last Updated: Oct 28, 2021 | 19:43:03 IST

हम अधिकतर अभिनेताओं को महंगी कारों से यात्रा करते हुए देखते हैं और उसी से यह अंदाजा लगाते हैं कि, कौन सा एक्टर लग्जरी लाइफ जीना पसंद करता है? लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि, कई अभिनेता और क्रिकेटर ऐसे हैं, जो सालों से कारों की बजाय बाइक की सवारी कर रहे हैं। विवेक ओबेरॉय से लेकर कुणाल खेमू तक, कई नाम इस सूची में शामिल हैं। ये सभी एक्टर 'Harley Davidson' से लेकर 'BMW' तक कई महंगी बाइक्स के मालिक हैं। आइए आपको उन सेलेब्स के बारे में बताते हैं, जिनके पास महंगी बाइक्स हैं।

ADVT
ADVT

1. जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) को मोटरसाइकिलों से गहरा लगाव है और वही उनकी सबसे बड़ी संपत्ति में से एक हैं। उनके कलेक्शन में 'Yamaha RI', 'Ducati Diavel', 'Kawasaki Ninja ZZR 1400' सहित कई अन्य महंगी बाइक्स शामिल हैं। लेकिन, उनकी सबसे महंगी बाइक 'Yamaha VMax' है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए है।

2. विवेक ओबेरॉय

ADVT.
ADVT.

फिल्म 'कंपनी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) को अक्सर पीले रंग की 'Ducati 1098' से यात्रा करते हुए देखा जाता है। इस बाइक की कीमत करीब 45 लाख रुपये है। इसके अलावा, विवेक के बाइक कलेक्शन में 'Harley Davidson' भी शामिल है। 

3. एम. एस. धोनी

'कैप्टन कूल' के नाम से पहचाने जाने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के पास भी कई महंगी और शानदार बाइक्स हैं। उनके गैराज में रखीं महंगी बाइक्स में से एक 'Confederate Hellcat X132' बाइक है। इसमें 2.2L V-Twin इंजन है। यह इंजन 130 हार्स पॉवर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस सुपर-डीलक्स बाइक की कीमत 47 लाख रुपये है। कुछ प्रीमियम कारों और बाइक्स की बात करें, तो धोनी के पास एक 'Kawasaki Ninja H2' बाइक भी है।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- ये हैं बॉलीवुड के वो स्टारकिड्स, जो पॉपुलैरिटी में करते हैं अपने पैरेंट्स की बराबरी)

4. कुणाल खेमू

एक्टर कुणाल खेमू (Kunal Khemmu) के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, उनका राइडर्स का एक ग्रुप है। इस ग्रुप के अधिकतर लोग अपनी बाइक से ही यात्रा करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कुणाल ने अपनी फिल्में 'मलंग' और 'लूट केस' की सफलता के बाद खुद को 'BMW R1250 GS adventure' बाइक गिफ्ट की है। इस बाइक की कीमत लगभग 16 से 22 लाख रुपये है। इसमें 1254cc ट्विन-सिलेंडर बॉक्सर इंजन लगे हैं, जो 134bhp की पॉवर और 143Nm का पीक टॉर्क जनरेट करते हैं। बीते दिनों, कुणाल लद्दाख और स्विट्जरलैंड में इस बाइक की सवारी करते दिखे थे।

5. आर माधवन

ADVT.
ADVT.

'थ्री इडियट्स', 'रहना है तेरे दिल में' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके एक्टर आर. माधवन (R. Madhavan) सबसे उत्साही बाइक सवारों में से एक हैं। उन्हें बाइक्स से बेहद लगाव है, इसलिए उनके बाइक कलेक्शन में एक से एक महंगी बाइक्स हैं। उनके पास 'Ducati Diavel' और 'Yamaha VMax' (एनिवर्सरी एडीशन नहीं) जैसी महंगी बाइक्स हैं। 

(ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के इन 26 सेलेब्स के बीच हैं आपसी रिश्ते, जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप)

6. शाहिद कपूर

फिल्मों में अपने डांस मूव्स और अभिनय कौशल से सभी को मंत्रमुग्ध करने वाले एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) लग्जरी जिंदगी जीते हैं। उनके पास न केवल महंगा बंगला और महंगी कारें हैं, बल्कि कई महंगी बाइक्स भी हैं। साल 2019 में, 'हैदर' फिल्म के अभिनेता शाहिद ने 'BMW R1250 S adventure' बाइक खरीदी थी, जिसकी कीमत 16.85 लाख रुपए है। उनके गैराज में 'Jaguar XKR-S', 'Range Rover Vogue', नीले रंग की 'Harley Davidson Fat Boy' और 'Mercedes-Benz AMGS 400' बाइक्स सहित कई प्रीमियम कारें हैं। 

7. संजय दत्त

बॉलीवुड के हैंडसम हंक संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी बाइक्स के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। उनके पास 'Harley Davidson Fat Boy'  बाइक है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है। इतना ही नहीं, उनके पास 14 लाख रुपये की 'Ducati Multistrada' बाइक भी है। उन्हें बाइक चलाने का बहुत शौक है। कई फिल्मों में भी वह बाइक राइडिंग को एंजॉय करते हुए नजर आए हैं।

(ये भी पढ़ें- प्रभास से लेकर अक्किनेनी नागार्जुन तक, इन साउथ इंडियन सेलेब्स के पास हैं खुद के प्राइवेट जेट)

8. अरशद वारसी

'सर्किट' का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) भी कारों की बजाय बाइक्स से यात्रा करना अधिक पसंद करते हैं। उनके पास 'BMWF 750 GS' बाइक है, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, यह बाइक उन्हें 'पागलपंती' फिल्म के सह-अभिनेता जॉन अब्राहम ने गिफ्ट की थी। अरशद के पास कई अन्य महंगी बाइक्स भी हैं।

9. गुल पनाग

खूबसूरत मॉडल गुल पनाग (Gul Panag) को बाइक चलाने का बहुत शौक है। वह अक्सर बाइक्स की सवारी करती नज़र आती हैं। उनके पास 'BMW 650 Funduro' और 'Royal Enfield' जैसी महंगी बाइक्स हैं। गुल पनाग इन बाइकों की सवारी कर बहुत गर्व महसूस करती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि, गुल की बारात भी बाइक पर आई थी।

10. रोहित रॉय

अभिनेता रोहित रॉय (Rohit Roy) भी बाइक प्रेमी हैं। वह अक्सर मुंबई की सड़कों पर मोटरसाइकिलों से घूमते हुए देखे जाते हैं। उनके बाइक कलेक्शन में 'Honda Rune' है। इस बाइक की कीमत 24 लाख रुपये है। वह ठाठ से अपनी बाइक पर घूमते हैं। 

अगर आप भी महंगी बाइक खरीदना चाहते हैं और अभी तक सोच नहीं पाए हैं कि, कौन सी बाइक खरीदें? तो आप इन सेलेब्स की बाइक्स को देखकर अपनी बाइक का नाम सोच सकते हैं। साथ ही हमें कमेंट करके बताएं कि, आपको इन हस्तियों में से किन की बाइक्स सबसे ज्यादा पसंद आई हैं। और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात