यहां हम आपको यूट्यूबर एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं और एल्विश की तरह की एक यूट्यूबर व इन्फ्लुएंसर हैं।
जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) जब से रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में आए हैं, तब से अपने शालीन व्यवहार और अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। मनीषा रानी के साथ उनकी दोस्ती को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, एक बार जब मनीषा ने उनसे फ्लर्ट करने की कोशिश की थी, तब उन्होंने साफ तौर पर मनीषा से ऐसा करने के लिए मना कर दिया था और कहा था कि बीबी हाउस से बाहर उनकी एक गर्लफ्रेंड है। ऐसे में हर कोई उनकी लव इंट्रेस्ट के बारे में जानना चाहता है। तो चलिए हम आपको उनके बारे में बता देते हैं।
एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड का नाम कीर्ति मेहरा है, जो पेशे से एल्विश की तरह ही एक यूट्यूबर और इन्फ्लुंसर हैं। सोशल मीडिया पर कीर्ति की भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। खबरों के मुताबिक, एल्विश और कीर्ति ने करीब 6-7 सालों तक एक-दूजे को डेट किया था। हालांकि, डेढ़ साल पहले दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर एल्विश और कीर्ति की मुलाकात कैसे हुई थी। अपने एक इंटरव्यू में कीर्ति मेहरा ने एल्विश यादव के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। उन्होंने बताया था कि एक बार जब वह डांस सोसाइटी के लिए प्रैक्टिस कर रही थीं, तब एल्विश ने उन्हें पहली बार देखा था और पहली नजर में ही उन पर अपना दिल हार बैठे थे।
इसके बाद जब एल्विश यादव कॉलेज इलेक्शन में खड़े हुए थे, तब उन्होंने कीर्ति की क्लास में जाकर सब से पूछा था कि वे कॉलेज में क्या बदलाव चाहते हैं। ऐसे में कीर्ति ने कैंटीन में मोमोज लगवाने के लिए कहा था। कीर्ति की ये बात सुनकर वे उनकी ओर पूरी तरह आकर्षित हो गए थे और दोनों के बीच का कनेक्शन दोस्ती में बदल गया। कीर्ति ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था उनकी लाइफ में एल्विश बहुत अहमियत रखते हैं।
बता दें कि अब कीर्ति और एल्विश यादव लवर्स नहीं हैं, दोनों ने डेढ़ साल पहले ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप से पहले कीर्ति और एल्विश एक साथ व्लॉग बनाते थे, जिनमें उनकी क्यूट केमिस्ट्री देख लोग उनके फैन हो गए थे। हालांकि, उनके अलग होने की खबर से फैंस का दिल टूट गया था। उस वक्त ऐसी खबरें थीं कि एल्विश ने कीर्ति को धोखा दिया है, लेकिन एक इंटरव्यू में कीर्ति ने साफ किया था कि एल्विश ने उन्हें चीट नहीं किया है। उन्होंने कहा था कि दोनों की सोच एक-दूसरे से काफी अलग थी, जिसकी वजह से उन्होंने अलग होने का रास्ता चुना था।
हालांकि, अलग होने के बाद भी एल्विश और कीर्ति एक-दूसरे को फुल सपोर्ट करते हैं और एक-दूजे का अभी भी बहुत ध्यान ररखते हैं। कीर्ति ने अपने एक हालिया व्लॉग में कहा था कि भले ही वे अलग हो चुके हैं, लेकिन वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' में एल्विश को सपोर्ट कर रही हैं। उन्होंने फैंस से भी एल्विश के लिए वोटिंग करने की अपील की थी। Elvish Yadav Net Worth: 14 करोड़ के घर से 1.75 करोड़ की कार तक, बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं यूट्यूबर
खैर, एल्विश और कीर्ति की लव स्टोरी और ब्रेकअप पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।