यहां हम आपको साल 2011 के हिट शो 'वो रहने वाली महलों की' फेम एक्ट्रेस रीना कपूर के बारे में बताने जा रहे हैं कि आजकल वह कहां हैं और क्या कर रही हैं।
टीवी की दुनिया में ऐसे कई शोज हैं, जिनमें काम करने वाले कलाकारों को रातों-रात खूब नेम-फेम मिला। इन्हीं पॉपुलर टीवी शोज में से एक है, 'वो रहने वाली महलों की', जो इतना हिट हुआ था कि शो के मेकर्स ने इसके तीन सीजन बनाए थे। इस टीवी सीरियल की कहानी के साथ-साथ हर किरदार भी लाजवाब था, जिसने दर्शकों के जेहन में अमिट छाप छोड़ी थी।
साल 2011 के इस 'राजश्री प्रोड्क्शन' सीरियल में मेन लीड 'रानी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रीना कपूर (Reena Kapoor) को भी ऑडियंस का खूब प्यार मिला था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब वह कहां हैं? चलिए हम आपको बताते हैं।
रीना कपूर ने न सिर्फ टीवी बल्कि कुछ फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें 'हीरो हिंदुस्तानी', 'क्या कहना है', 'डुप्लीकेट शोले' और 'ओम शांति ओम' जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, उन्हें आज भी 'वो रहने वाली महलों की' में 'रानी' का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। 5 साल तक चले इस शो के तीन सीजन आए थे, जिसमें करीब 1300 एपिसोड टेलीकास्ट किए गए थे। ये एपिसोड सिर्फ एक गिनती नहीं, बल्कि शो की लोकप्रियता का सबूत हैं।
रीना कपूर लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर थीं, लेकिन फिलहाल वह 'स्टार भारत' के सीरियल 'आशाओं का सवेरा....धीरे धीरे से' में नजर आ रही हैं। शो में वह लीड रोल निभा रही हैं। उनके किरदार 'भावना' को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। शो की बात करें, तो पिछले साल दिसंबर में शुरू हुए इस सीरियल में उनके साथ राहिल आजम अहम रोल में हैं।
रीना के पॉपुलर शो 'वो रहने वाली महलों की' की कहानी की बात करें, तो यह 'रानी मित्तल' (रीना कपूर) की कहानी थी, जो एक अमीर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब रानी की शादी एक गरीब परिवार के लड़के से हो जाती है। महलों में रहने वाली लड़की गरीब परिवार में कैसे एडजस्ट करती है, इसी प्लॉट पर पूरी कहानी गढ़ी गई है। सदियों से चली आ रही गरीब-अमीर की प्रेम कहानी हमेशा से ही दर्शकों को आकर्षित करती रही है। ऐसे में इसी कहानी के साथ इस शो को भी काफी पसंद किया गया था।
रीना कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 14 फरवरी 2005 को करण निझर के साथ शादी रचाई थी, जो पेशे से एक पायलट हैं। पूनम नरूला से विभा आनंद तक, TV की वो हसीनाएं जो रातों-रात बनीं स्टार, फिर अचानक हो गईं गायब, खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।