बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के बारे में लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी दो बहनें हैं उनके बारे में बहुत लोग नहीं जानते हैं, आज हम आपको इनके बारे में बताने जा रहे हैं।
बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन ट्रेंड कथक डांसर भी हैं। वो महज 3 साल की उम्र से कथक सीखने लगी थीं। आज वो फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। वैसे तो माधुरी के बारे में लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी दो बहनें हैं उनके बारे में बहुत लोग नहीं जानते हैं, आज हम आपको इनके बारे में बताने जा रहे हैं।
बॉलीवुड की डांस क्वीन माधुरी दीक्षित की दो बड़ी बहनें हैं, जिनका नाम रूपा और भारती दीक्षित है। इन दोनों बहनों के अलावा माधुरी का एक भाई भी है, जिसका नाम अजीत दीक्षित है। माधुरी सबसे छोटी हैं। दरअसल, माधुरी का स्टारडम इतना ज्यादा रहा कि उनकी फैमिली के बारे में लोगों को बेहद कम जानकारी ही है। माधुरी के पिता का नाम शंकर दीक्षित और मां का स्नेहलता दीक्षित है। शंकर दीक्षित पेशे से इंजीनियर थे और उनकी खुद की फैक्ट्री थी। सितंबर, 2013 में 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
माधुरी की तरह ही उनकी दोनों बहने भी ट्रेंड कथक डांसर हैं। कहा जाता है कि माधुरी को एक्ट्रेस बनाने के लिए रूपा और भारती ने बहुत मेहनत की है। इन दोनों बहनों ने कभी बॉलीवुड में आने की नहीं सोची। हालांकि, माधुरी की बहनें भी अब सेटल हो चुकी हैं लेकिन उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने अपनी बहन के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर की। यह फोटो उस समय की है जब माधुरी फिल्म स्टार नहीं बनी थीं और स्टेज पर अपनी पार्टनर (बहन) के साथ परफॉर्म किया करती थीं।
माधुरी और उनकी बहनों ने बचपन में शास्त्रीय नृत्य सीखा था, और दोनों हमशक्ल ही लगती हैं, लेकिन आज अगर आप आज की तस्वीर में इन्हें देखे और तुलना करें तो दोनों को सगी बहन बताना आपके लिए मुश्किल हो जायेगा। (ये भी पढ़ें: पति श्रीराम नेने के लिए फिर धड़का धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का दिल, खास अंदाज में कही दिल की बात)
फोटो शेयर करते हुए माधुरी लिखती हैं कि- ''यह मेरी सबसे खूबसूरत और शानदार मैमोरी में से एक है। यह तब की फोटो है जब मैं और मेरी बहन, हम दोनों स्टेज पर साथ परफॉर्म किया करते थे। हम हमेशा स्कूल कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया करते थे। आज मैं आप सभी के साथ अपनी फेवरेट डांस थ्रोबैक मैमोरी शेयर कर रही हूं, जिसमें मेरी डांस पार्टनर, मेरी बहन हुआ करती थीं। कमेंट कर मेरे साथ आप लोग भी अपनी फेवरेट मैमोरी शेयर कर सकते हैं।''
डांस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए माधुरी ने कहा कि- ''ये बात सच है कि डांस हमेशा से मेरे लिए स्ट्रेसबस्टर रहा है। डांस से किसी का भी मूड ठीक हो सकता है और मुझे कंफर्म है कि देशभर के लोगों को इस बुरे वक्त में डांस से मोटीवेट भी किया जा सकता है। इस लॉकडाउन को खुद पर हावी न होने दें। अपनी स्पिरिट को हाई रखें और एक्सप्रेशन के साथ डांस करें। अगर आपमें भी डांस का पैशन और लगन है तो घर के किसी भी कोने में एक डांस वीडियो बनाकर हमें भेजें। मैं एक्साइटेड हूं एक बार फिर इंडिया की ये दीवानगी देखने के लिए।''
80 और 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाली माधुरी ने 1999 में लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के कार्डियोवेस्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी की। माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने अब दो बेटों अरीन और रियान के पेरेंट्स हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित बतौर जज टीवी रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में वापस लौट आई हैं। लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर के किसी भी कोने में डांस वीडियो बनाकर हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। हम ‘डांस दीवाने’ का अगला सीजन लेकर लौट रहे हैं। (ये भी पढ़ें: अपने पापा की फोटो कापी हैं माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे अरिन, बर्थडे पर मम्मी ने शेयर की ये तस्वीर)
तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, और हमारे लिए कोई सलाह है तो अवश्य दें।