इस स्टोरी में हम आपको दिवंगत सिंगर बप्पी लहरी की फैमिली के बारे में बताने जा रहे हैं।
15 फरवरी 2022 की वो रात मनहूस थी, जब म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक और दिग्गज सिंगर को हमेशा के लिए खो दिया। ‘सुर कोकिला’ लता मंगेशकर के बाद ‘डिस्को डांसर’ बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) ने बीती रात हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह पिछले कुछ समय से मुंबई में जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे, क्योंकि उन्हें ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया बीमारी हो गई थी।
बप्पी लहरी 80-90 के दशक में 'डिस्को डांसर', 'नमक हलाल', 'शराबी', 'कमांडो', 'साहेब' और गैंग लीडर' जैसे फिल्मी साउंडट्रैक से लोकप्रिय बने थे। आज भले ही वह दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। इस स्टोरी में हम आपको आपको लेजेंडरी सिंगर की फैमिली के बारे में बताने जा रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- रणबीर-कैटरीना से लेकर शाहिद-करीना तक, बॉलीवुड के 5 कपल जो अपनी मां के कारण हुए थे अलग)
27 नवंबर 1952 को बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक बंगाली-ब्राह्मण परिवार में जन्मे बप्पी लहरी का असली नाम अलोकेश लहरी है। बप्पी लहरी ने बेहद कम समय में म्यूजिक क्षेत्र में अपना ध्यान लगाना शुरू कर दिया था।
बप्पी के माता-पिता दोनों ही सिंगर थे। उनके पिता का नाम अपरेश और मां का नाम बांसुरी था। वो दोनों ही बंगाली सिंगर और म्यूजिशियन थे। बप्पी ने अपने माता-पिता से ही गायन का पाठ सीखा था।
बहुत कम लोग जानते हैं कि, दिवंगत सिंगर और अभिनेता किशोर कुमार, बप्पी लहरी के रिश्तेदार थे। किशोर, बप्पी के मामा लगते थे।
बप्पी लहरी ने साल 1977 में चित्राणी लहरी के साथ शादी रचाई थी। चित्राणी पेशे से फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने फिल्म ‘लाल दर्जा’ को प्रोड्यूस किया था।
(ये भी पढ़ें- Lata Mangeshkar Family: ये है लता मंगेशकर का पूरा परिवार, भाई-बहनें सभी हैं सिंगर)
चित्राणी लहरी से बप्पी को दो बच्चे हैं। एक बेटा बप्पा और एक बेटी रीमा लहरी हैं। बप्पा ने तनीषा वर्मा से शादी की है, जबकि रीमा के पति गोविंद बंसल हैं। रीमा को स्वास्तिव बंसल के रूप में एक बेटा है, वहीं बप्पा के बेटे के नाम कृश है।
बप्पी लहरी का एक फेवरेट क्वोट ‘गोल्ड मेरा भगवान है’ था। उन्हें सोने से इतना प्यार था कि, वह हमेशा सोने से लदे रहते थे। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया था कि, आखिर वह इतना सोना क्यों पहनते हैं, तब उन्होंने कहा था कि, वह अमेरिकी पॉप सिंगर एल्विस प्रेस्ली से बहुत प्रेरित हैं। एल्विस को भी सोना बहुत पसंद था और वह अपने हर कॉन्सर्ट में सोने की भारी चैन पहनते थे। 2014 में उन्होंने बताया था कि, उनके पास करीब साढ़े 700 ग्राम सोना और करीब 5 किलो चांदी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बप्पी लहरी के पास करीब 20 करोड़ की संपत्ति है।
(ये भी पढ़ें- करीना-सैफ से दीपिका-रणवीर तक, इन सितारों ने रोमांटिक अंदाज में अपने पार्टनर्स को किया था प्रपोज)
फिलहाल, हम बप्पी लहरी को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हैं। तो आपको सिंगर की फैमिली के बारे में जानकर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।