एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और उनके बॉयफ्रेंड व क्रिकेटर केएल राहुल को लेकर खबर आ रही है कि, ये दोनों जल्द ही एक घर में शिफ्ट होने वाले हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी व एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड व क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) से शादी को लेकर चर्चा में हैं। इन सबके बीच इन दोनों को लेकर खबर आ रही है कि, ये दोनों जल्द ही साथ में शिफ्ट होने वाले हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, केएल राहुल और अथिया शेट्टी पिछले तीन सालों से साथ हैं। सोशल मीडिया पर ये कपल एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करता रहता है। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। राहुल भी शेट्टी परिवार के बेहद करीब हैं। पिछले कुछ समय से ये दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने 12 साल की एज गैप के बावजूद अर्जुन कपूर संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी)
अब अथिया और राहुल को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि, ये दोनों लिव-इन में रहने वाले हैं। साथ में रहने के लिए इस कपल ने मुंबई में एक आलीशान 4BHK सी- फेसिंग अपार्टमेंट भी किराए पर लिया है। बताया जा रहा है कि, दोनों जल्द ही इस घर में साथ रहेंगे। शादी से पहले ये दोनों साथ रहने वाले हैं, जिसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
'पिंकविला' की एक खबर की मानें तो, ये अपार्टमेंट बांद्रा के कार्टर रोड पर स्थित है, जिसका किराया लगभग 10 लाख रुपये प्रति महीना है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कपल ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अगर ये बात सच है तो, ये कहना गलत नहीं है कि, ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है।
(ये भी पढ़ें- अमृता राव ने अपनी प्रेग्नेंसी में हुई दिक्कतों पर की बात, बताया- सरोगेसी से IVF तक सब कुछ रहा असफल)
इससे पहले, खबर आई थी कि, ये दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि, एक्ट्रेस की दोस्त ने उनकी शादी की खबरों का खंडन किया था। जब 'बॉम्बे टाइम्स' ने एक्ट्रेस के एक करीबी दोस्त से बात की थी, तो उन्होंने कहा था कि, "यह सच नहीं है! इस साल कोई शादी नहीं हो रही है। अथिया के पास इस साल कई प्रोजेक्ट्स हैं। वहीं, केएल राहुल को विश्व कप के लिए तैयारी करनी है। उनके पास इस साल शादी करने का समय कहां है?” तो इससे ये साफ जाहिर है कि, इस साल इन दोनों की शादी नहीं हो रही है।
(ये भी पढ़ें- पूजा बनर्जी ने बेटी सना की क्यूट फोटो की शेयर, व्हाइट ड्रेस में प्यारी दिखीं लाडली)
फिलहाल, हमें तो केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।