एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट हाल ही में, अपने बेटे को अस्पताल से लेकर अपने घर पहुचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। आइए आपको दिखाते हैं इसका एक वीडियो।
टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) और उनके पति व एक्टर सुयश राय (Suyyash Rai) इन दिनों अपनी पैरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं। किश्वर और सुयश ने साल 2016 में शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद 27 अगस्त 2021 को दोनों एक बेबी बॉय के माता-पिता बने थे, जिसकी जानकारी किश्वर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस अपने बेबी को लेकर हॉस्पिटल से घर पहुंची हैं। इस दौरान वह बेहद खुश दिखीं। आइए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो।
दरअसल, 30 अगस्त 2021 को किश्वर मर्चेंंट अपने बेबी बॉय को अस्पताल से लेकर अपने घर पहुचीं। इस दौरान उनके पूरे घर को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। यहां तक कि, बेबी की नर्सरी को भी पहले से ही तैयार किया गया था। किश्वर की फैमिली ने अपने घर में एक्ट्रेस और बेबी का बहुत ही अच्छे से स्वागत किया। इसका एक वीडियो किश्वर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।
(ये भी पढ़ें: आमिर अली ने मनाया बेटी आयरा का दूसरा बर्थडे, मां संजीदा शेख ने शेयर किया लाडली का क्यूट वीडियो)
इसे शेयर करते हुए किश्वर ने कैप्शन के जरिए अपनी फैमिली का इस ग्रैंड वेलकम के लिए शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा है, ''घर पर हमारा स्वागत.. सभी खास लोगों ने इसे बेहद खास बनाया।''
जहां पूरे देश में 30 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। वहीं, घर पहुंचने के बाद एक्ट्रेस ने भी अपने बेटे को श्रीकृष्ण की तरह सजाकर एक तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। हालांकि, इसमें एक्ट्रेस के बेटे के चेहरे पर इमोजी लगाकर उसे छुपा दिया गया है। इस फोटो पर लिखा है, ''हमारे कृष्णा घर पर, वास्तव में हैप्पी जन्माष्टमी।''
(ये भी पढ़ें: गीता बसरा ने बेटे जोवान के साथ खूबसूरत फोटो की शेयर, प्रेग्नेंसी के दिनों को किया याद)
वहीं, किश्वर के पति सुयश राय ने भी जन्माष्टमी के मौके पर अपने बेटे को भगवान कृष्ण की तरह सजाये हुए एक फोटो शेयर की है। हालांकि, इसमें भी उसका चेहरा इमोजी से छुपा दिया गया है। इसे शेयर करते हुए सुयश ने सभी को धन्यवाद दिया है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''आज जन्माष्टमी पर हमारे कन्हैया घर हैं। आप लोगों ने पहले ही बहुत प्यार दिया है, दिल की गहराइयों से सभी को धन्यवाद। हम कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दे पाए, लेकिन मेरा विश्वास करो, हमने सभी मेसेज पढ़ लिए हैं और कमेंट भी। मैं बस इतना कह सकता हूं कि, हम सभी के प्यार और आशीर्वाद से अभिभूत हैं।''
(ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा तेजी से हो रहीं बड़ी, मां साक्षी ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात)
इसके पहले, 29 अगस्त 2021 को किश्वर मर्चेंट ने अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में किश्वर अस्पताल के बेड पर बैठी हुई हैं और उन्होंने अपने बेटे को गोद में लिया है। तस्वीर में मां का अपने बेटे के प्रति प्यार साफ देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए किश्वर ने कैप्शन में अपनी प्रेग्नेंसी और पोस्ट डिलीवरी की परेशानियों को लेकर एक नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, ''मेरे बग्स बनी! मुझे पता है कि, बहुत सारी समस्याएं हैं, सी-सेक्शन, दर्द निवारक, थकान, चिंता और ब्रेस्टफीडिंग के साथ मैं सबसे बेस्ट नहीं रही... लेकिन जैसा कि हमने आज एक-दूसरे से वादा किया था कि, हम दोनों इस यात्रा में एक-दूसरे की मदद करेंगे और हमारे लिए चीजों को बेहतर बनाएंगे। लव यू मेरे बेटे।''
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, किश्वर मर्चेंट की फैमिली बेबी बॉय के के घर में आने से बेहद खुश है। तो किश्वर द्वारा शेयर किया गया वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।