टीवी एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी टूटी शादी के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
टीवी एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) अपने करियर में लगातार ऊंचाइयां छू रही हैं, उनकी पर्सनल लाइफ तब न्यूज में आई, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि, वो अपने पति साहिल के साथ शादी ख़त्म कर रही हैं। हाल ही में, अपने एक इंटरव्यू में कीर्ति ने अपनी टूटी शादी के बारे में बात की है।
पहले आप ये जान लीजिए कि, कीर्ति कुल्हारी और साहिल सहगल ने साल 2016 में शादी रचाई थी, लेकिन शादी के चार साल बाद दोनों अलग हो गए। एक्ट्रेस ने 1 अप्रैल 2021 को अपने इंस्टा हैडल पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि, उन्होंने और साहिल ने अलग होने का फैसला लिया है। इस पोस्ट में कीर्ति ने लिखा था, ‘सभी को बताने के लिए एक सिंपल नोट है कि, मेरे हसबैंड साहिल और मैंने अलग होने का फैसला किया है। पेपर पर नहीं, लेकिन जिंदगी में। एक फैसला जो किसी के साथ रहने से ज्यादा कठिन है, क्योंकि साथ आने के समय आप जिनकी केयर या जिनसे प्यार करते हैं, वो सब इस मौके को सेलिब्रेट करते हैं।’
(ये भी पढ़ें: प्रियांक शर्मा ने GF बेनाफ्शा संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हमारे रिश्ते को नजर लगने लगी थी')
इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘और किसी के साथ न होने का फैसला सेम लोगों के लिए दर्द और तकलीफ ले कर आता है। ये आसान नहीं है। सोचिए कि ये आसान होने वाला नहीं है, लेकिन ये ऐसा ही है। उन लोगों के लिए जो वास्तव में केयर करते हैं, मैं एक अच्छी जगह पर हूं और मैं उम्मीद करती हूं कि जो मेरी लाइफ में मायने रखते हैं, वो भी अच्छी जगह पर हैं। इस बारे में आगे और कमेंट नहीं करूंगी। आगे और अब से...हमेशा...कीर्ति कुल्हारी।’
अब आपको बताते हैं कीर्ति के इंटरव्यू के बारे में। दरअसल, कीर्ति के मुताबिक शादी तोड़ने का फैसला लेने के बाद उनके पिता एक्ट्रेस की साइड थे, जबकि उनकी मां कुछ समय के लिए चाहती थीं कि वो इस शादी को जारी रखें। कीर्ति की जिंदगी में एक पॉइंट ऐसा आ गया था, जब उन्हें एहसास हुआ कि, उनकी शांति और ख़ुशी उन्हें छोड़ रही थी और उनका एक कठिन फैसला लेना जरूरी था।
(ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर ने बहन करीना के घर पर मनाया अपना बर्थडे, अमृता अरोड़ा ने शेयर की फोटो)
कीर्ति ने ये भी कहा कि, उन्होंने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाईं। हालांकि, उन्होंने अपनी साहिल के साथ लव स्टोरी ख़त्म होने की वजह के बारे में नहीं बताया। कीर्ति ने कहा कि, उनके क्लोज लोग जानते हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में क्या मनमुटाव आ रहे थे, लेकिन वो इस बात की चर्चा पब्लिक में नहीं करना चाहतीं।
कीर्ति ने आगे ये भी कहा कि, उनके पेरेंट्स उनकी जिंदगी में लिए गए सभी फैसलों को लेकर सपोर्टिव रहे हैं, इसमें उनका एक्ट्रेस बनने का फैसला भी शामिल है।
(ये भी पढ़ें: मधुरा नायक टीवी इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्ति से नहीं करना चाहती हैं शादी, इंटरव्यू में बताई वजह)
फिलहाल, कीर्ति कुल्हारी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। तो एक्ट्रेस के इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।