बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और उनके बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस कोर्ट मैरिज में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
साल 2022 में कई प्रसिद्ध हस्तियों ने अपने जीवन के एक नए चरण की शुरुआत की है। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से लेकर कैटरीना कैफ-विक्की कौशल तक सभी की निगाहें बॉलीवुड और उनकी भव्य शादियों पर टिकी हैं। और अब ब्राइडल ब्रिगेड में शामिल होने वाली कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री किम शर्मा (Kim Sharma) हैं। अफवाहें हैं कि, किम शर्मा और उनके बॉयफ्रेंड व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस (Leander Paes) शादी करने के लिए तैयार हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, किम शर्मा ने साल 2010 में बिजनेसमैन अली पंजानी से गुपचुप शादी रचाई थी। शादी के बाद किम मुंबई से केन्या शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। इसी वजह से एक्ट्रेस शादी के कुछ समय बाद ही अपने पति से अलग होकर इंडिया लौट आई थीं। इसके बाद किम का नाम युवराज सिंह, ‘हसीन दिलरुबा’ फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे, निर्देशक अभिषेक कपूर और डिजाइनर अर्जुन के साथ जुड़ा था।
वहीं, लिएंडर पेस भी संजय दत्त की एक्स वाइफ इंडियन मॉडल रिया पिल्लई के साथ कई सालों तक हसबैंड-वाइफ के जैसे लिव-इन में रहे थे। लिएंडर और रिया की बेटी का नाम Aiyana Paes है। दोनों कई सालों बाद अलग हो गए थे। इनके मामले में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने लिएंडर पेस को निर्देश दिया है कि, उनके पूर्व पार्टनर को उन्हें मासिक गुजारा भत्ता भी देना होगा। वहीं, करीब दो साल से किम शर्मा और लिएंडर पेस रिलेशनशिप में हैं और अब उनकी शादी की खबरें सामने आ रही हैं।
(ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी नन्ही तारा भानुशाली को लाड़-प्यार करते आए नजर, देखें वीडियो)
किम अक्सर अपने इंस्टाग्राम फीड पर अपनी प्यार भरी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं। और उनके प्रशंसक लिएंडर के साथ प्यारी-प्यारी तस्वीरों के आदी हैं। इस जोड़े ने अपनी दिवाली 2021 एक साथ मनाई थी। किम ने अपने प्रेमी लिएंडर और उनके डॉग के साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "आपको हमारी तरफ से दीपावली की शुभकामनाएं। आशा करती हूं कि, आप हमेशा स्वस्थ रहें। प्यार और रोशनी।"
हाल ही में 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि, किम और लिएंडर शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। कपल के परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और उन्हें हरी झंडी दे दी है। दोनों के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, लिएंडर के माता-पिता मुंबई में इस जोड़े से मिलने गए हैं और उन्होंने किम के घर पर लवबर्ड्स की कोर्ट मैरिज की योजना बनाई है।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत के बेटे जैन ने मां से कहा- 'सोते समय रहो मेरे पास', प्यारी मॉम ने जागकर बिताई रात)
किम और लिएंडर ने मार्च 2022 में एक साथ रहने का एक साल पूरा किया था। इस मौके पर लिएंडर ने अपनी छुट्टियों से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी लेडीलव के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा था। लिएंडर ने लिखा था, “हैप्पी एनिवर्सरी Mich, 365 दिनों की यादों के लिए और हर रोज एक साथ जिंदगी की सीख के लिए धन्यवाद। पहली नज़र में भा गई थी! @kimsharmaofficial।”
(ये भी पढ़ें- मनोज पाहवा ने 'समधन' सुप्रिया पाठक और उनके परिवार संग खास बॉन्ड पर की बात)
फिलहाल, हमें भी इस कपल की शादी का इंतजार है। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।