एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन में बहुत ही खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग उन्हें एक स्टार बनाती है। खुशी कपूर अपने फैशन सेंस और ड्रेसिंग स्टाइल से सभी को हैरान करने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं।
खुशी कपूर ने दिवाली के एक दिन बाद 05 नवंबर 2021 को अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने चाचा अनिल कपूर के घर आयोजित दिवाली पार्टी में अपनी फैमिली के साथ बर्थडे केक काटा। इस दौरान वो पीच कलर की स्कर्ट और क्रॉप व ऑफ शॉल्डर टॉप में खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटो को उनकी कजिन सिस्टर रिया कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बर्थडे विश करते हुए शेयर किया।
(ये भी पढ़ें- खुशी कपूर ने पहनी 1 लाख रुपए की खूबसूरत ड्रेस, मिरर वर्क जैकेट ने खींचा लोगों का ध्यान)
इसके बाद खुशी कपूर ने अपनी बहन जान्हवी कपूर और कुछ दोस्तों के साथ खास अंदाज में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर जान्हवी कपूर ने शेयर की है। फोटो में जान्हवी कपूर पिंक कलर की स्ट्रैप ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने बालों में बंधे पोनीटेल और गोल्ड हूप्स से कंप्लीट किया है। वहीं, खुशी कपूर बेबी पिंक कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
खुशी कपूर ने अपने लुक को वेवी हेयरस्टाइल और न्यूड मेकअप से कंप्लीट किया है। इसमें कोई शक नहीं है कि, खुशी अपने बर्थडे के मौके पर बहुत खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन ये उनकी ड्रेस की कीमत है, जिसने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस ड्रेस के बारे में रिसर्च करने पर पता चला कि, ये ड्रेस ‘Myrna’ ब्रांड की है, जिसकी कीमत £139.00 है, जो भारतीय करेंसी में 3,919 रुपए है।
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर खुशी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ और भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो खुशी के अलावा बाकी के दोस्तों के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इनमें से एक फोटो में वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ काफी क्लोज पोज दे रही हैं। दोनों को एक-दूसरे की बाहों में देखा जा सकता है।
बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर से जन्मे अर्जुन कपूर का अपनी सौतेली बहनों खुशी और जान्हवी के साथ अच्छा रिश्ता है। अर्जुन ने अपनी बहन खुशी को बर्थडे विश करते हुए दिवाली (2021) सेलिब्रेशन की एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अर्जुन के साथ अंशुला, शनाया, खुशी और जान्हवी नजर आ रही हैं।
(ये भी पढ़ें- खुशी कपूर ने अपनी भाभी की गोद भराई में पहना 95,000 रुपये का लहंगा, ब्लाउज ने खींचा ध्यान)
फोटो के साथ अर्जुन कपूर ने मजेदार कैप्शन देते हुए जान्हवी कपूर की टांग खिचाई की। एक्टर ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे खुशी!!! जान्हवी कपूर ने आपके इस जन्मदिन की तस्वीर को खराब कर दिया। मुझे उम्मीद है कि, इस साल वह इस फोटोशूट के लिए आपके कपड़े चुराना बंद कर देगी।” इस पर खुशी ने कमेंट करते हुए लिखा, “हाहाहा, मैं भी सिर्फ उम्मीद कर सकती हूं।”
(ये भी पढ़ें- खुशी कपूर कजिन रिया की रिसेप्शन पार्टी में 13,000 रुपये की ड्रेस के साथ एक लाख का बैग लिए आईं नजर)
फिलहाल, हमें तो खुशी कपूर की बर्थडे ड्रेस काफी खूबसूरत लगी? आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।