हाल ही में, एक्ट्रेस खुशी कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ मूवी डेट पर स्पॉट की गईं। आइए आपको दिखाते हैं।
दिग्गज दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी व फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना भी थे। फिल्म की रिलीज के बाद दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। यह भी अफवाह है कि वे गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में, वे एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए, जब दोनों को एक फिल्म देखने के बाद मुंबई में एक थिएटर से बाहर निकलते हुए देखा गया।
जब से खुशी कपूर और वेदांग रैना ने एक साथ काम किया है, तब से उनके एक-दूसरे को डेट करने की अफवाहें जंगल की आग की तरह फैल गई हैं। वे कभी-कभार अपनी पब्लिक अपीयरेंस से लोगों का ध्यान खींचने लगे। कुछ समय पहले स्टार्स को मुंबई के एक सिनेमा हॉल में मूवी डेट एंजॉय करने के बाद एक साथ बाहर निकलते देखा गया।
क्लिप में खुशी कपूर को हाई हील के शूज के साथ एक ब्लैक मिडी ड्रेस पहने हुए देखा गया। उन्होंने अपने मेकअप को डेवी बेस और न्यूड लिप्स के साथ बेसिक रखा था। उन्होंने अपने बालों को हाई पोनीटेल में बांधा था और मैचिंग नेकलेस व एक छोटे व्हाइट लग्जरी हैंडबैग एंड पर्ल इयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था। ब्लू पैंट और स्नीकर्स के साथ मैचिंग ब्लैक टी-शर्ट पहने वेदांग उनके पीछे-पीछे दरवाजे तक आए। थोड़ी देर बातचीत करने के बाद दोनों एक साथ सीढ़ियों से उतरे और अपनी-अपनी कारों मे रवाना होने से पहले एक-दूसरे को 'बाय' कहा।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
'इंस्टेंट बॉलीवुड' के साथ इंटरव्यू में वेदांग ने खुशी कपूर संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, ''मुझे यह बात पसंद है कि वह हमेशा दूसरों का ख्याल रखती हैं और वह बहुत उदार हैं। आपको पता है, वह दूसरों को खुद से पहले रखती हैं।''
वहीं, 'कॉफी विद करण 8' में खुशी कपूर ने वेदांग रैना संग डेटिंग रूमर्स पर कहा था, ''झूठ, मैं इसे झूठ कहती हूं, यह सच नहीं है।" हालांकि, उन्होंने बाद में कहा था, "आप 'ओम शांति ओम' के उस सीन को जानते हैं, जहां लोगों की एक लाइन है, जो कह रही है, 'ओम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।''
Khushi Kapoor का बर्थडे: Orry ने Janhvi-Shikhar और वेदांग के साथ अपनी लंच डेट की झलकियां कीं शेयर, देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह अगली बार फिल्म 'नादानियां' में नजर आएंगी। फिलहाल, खुशी और वेदांग रैना की मूवी डेट के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।