हाल ही में, 'पैरेंट्स-टू-बी' कीथ सिकेरा और रोशेल राव ने अपने बेबी शॉवर बैश का एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
पॉपुलर टीवी कपल कीथ सिकेरा (Keith Sequeira) और रोशेल राव (Rochelle Rao) जल्द ही अपनी लाइफ का एक नया फेज (पैरेंटहुड) शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने मार्च 2018 में तमिलनाडु के महाबलीपुरम में शादी की थी और अब शादी के 5 साल बाद वे जल्द ही अपने पहले बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में, कपल ने अपने बेबी शॉवर की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं, जो वाकई बेहद प्यारी हैं।
2 सितंबर 2023 को कीथ सिकेरा और रोशेल राव ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बेबी शॉवर पार्टी की एक मजेदार झलक साझा की। कपल ने 'अबाउट-टू-पॉप' थीम पर मुंबई के एक रेस्तरां में अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपने स्पेशल डे का जश्न मनाया। थीम को ध्यान में रखते हुए पूरे स्थान को ढेर सारे रंग-बिरंगे गुब्बारों से सिंपल और सुंदर ढंग से सजाया गया था। अपने विशेष दिन के लिए कीथ ने मैचिंग पैंट के साथ व्हाइट शर्ट चुनी थी, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। दूसरी ओर, रोशेल येलो कलर की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट पंप शूज और टियारा कैरी किया था।
अपने दोस्तों और परिवार के साथ पोज़ देने से लेकर, थोड़ा खुशनुमा डांस करने तक, वीडियो में कीथ और रोशेल के कुछ प्यारे पलों की झलकियां मिलीं। कपल ने इस मौके पर एक टू-टियर केक भी काटा था, जिसे व्हाइट और येलो कलर के फोंडेंट से सजाया गया था। केक काटते समय दोनों ने एक किसिंग मोमेंट भी शेयर किया था। वीडियो के साथ कपल ने एक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, “हमारी गोद भराई बहुत मज़ेदार थी! इसे संभव बनाने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद..."
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
'ईटाइम्स' के साथ अपने एक साक्षात्कार में रोशेल राव ने महाबलीपुरम में समुद्र के किनारे कराए गए अपने ग्लैमरस मैटरनिटी शूट के बारे में बात की थी और इस जगह को चुनने की वजह का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, “हमने इसे चेन्नई के उसी समुद्र तट पर शूट किया, जहां कीथ और मैंने शादी की थी। मुझे खुशी है कि अब हम माता-पिता बन रहे हैं और खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। कीथ एक केयरिंग हसबैंड हैं और वह मेरे लिए नाश्ता बनाते हैं। जब भी मेरा मिठाई खाने का मन होता है, तो वह मेरे लिए नाश्ता बनाते हैं। वह मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रख रहे हैं।”
उसी साक्षात्कार में होने वाले पिता कीथ सिकेरा ने खुलासा किया था कि दोनों लंबे समय से माता-पिता बनना चाहते थे और अब, जब आखिरकार ऐसा हो रहा है, तो वह घबराने के बजाय काफी तैयार महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि रोशेल के बताने से पहले ही उन्हें अपने जीवन में इस नए बदलाव का आभास हो गया था। फोटोशूट की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको रोशेल और कीथ की गोद भराई पार्टी की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।