एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने हाल ही में अपनी बहन कृतिका तिवारी (Kritika Tiwari) के साथ टेबल टेनिस खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पिछले कई महीनों से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। सुरक्षा की वजह से लोग एक-दूसरे से मिलना नहीं चाह रहे हैं। हालांकि, इस बीच देश में लगभग सभी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, फिर भी आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर कोई इन दिनों अपने परिवार के साथ ही समय बिता रहा है। लेकिन घर में रहते हुए सितारे लगातार सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हैं, साथ ही अपनी हर एक्टिविटी के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी अपने घर में ही एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बहन कृतिका तिवारी (Kritika Tiwari) के साथ टेबल टेनिस खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
आपको वो वीडियो दिखाएं, उसके पहले ये बता दें कि अभिनेता कार्तिक अपने फैंस के साथ अपने निजी जीवन को साझा करने से नहीं कतराते हैं। लेकिन यह उनकी बहन कृतिका तिवारी के साथ उनका जो खास बंधन है, वह अक्सर उनके फैंस को उनकी ओर आकर्षित करता है। कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका पेशे से डॉक्टर हैं। कृतिका और कार्तिक एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। कार्तिक उन्हें प्यार से किट्टू बुलाते हैं। हाल ही में हमें उनके प्यार की झलक देखने को मिली है। (इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 ऐसे सितारे, जिन्होंने किसी फेसम स्टार से नहीं की शादी, जानें इनके बारे में)
दरअसल, अभिनेता कार्तिक आर्यन ने 8 अक्टूबर 2020 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अपनी बहन कृतिका के साथ टेबल टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं। गेम बहुत ही रोमांचक हो रहा होता है, तभी कृतिका के एक शॉट पर कार्तिक जवाब नहीं दे पाते हैं और हार जाते हैं। कार्तिक के हारने के बाद उनकी बहन कृतिका खुशी से झूम उठती हैं। इसे शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'किट्टू की खुशी मेरे लिए अनमोल है इसलिए मैने उसे जीतने दिया।' भाई-बहन का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। खबर लिखे जाने तक इसे करीब 19 लाख लोग देख चुके हैं। फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कार्तिक अक्सर अपनी बहन के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 1 अप्रैल 2020 को कृतिका के बर्थडे के मौके पर कार्तिक ने कुछ तस्वीरे शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया था। इस खास मौके पर कार्तिक आर्यन ने खुद अपनी बहन के लिए केक बनाया था और इसकी तस्वीरें भी शेयर की थी। कार्तिक ने केक की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, छोटा केक बनाने गया था, बड़ा बिस्किट बन गया। कार्तिक ने यह भी खुलासा किया था कि 7 साल बाद वह अपनी बहन किट्टू का बर्थडे साथ में सेलिब्रेट कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियां जो 18 साल से पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट, जानें इनके बारे में)
इस साल कार्तिक रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन के साथ ही थे। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी तस्वीरें साझा की थी। इसके साथ, उन्होंने लिखा था, "जब बहन डॉक्टर हो तो रक्षा की ज़िम्मेदारी भी उसी की। @ dr.keki_ मुझे आशीर्वाद दे। हैप्पी रक्षाबंधन सभी को।" (इसे भी पढ़ें: बहुत खूबसूरत थीं जैकी श्रॉफ की मां, देखें ये अनदेखी फोटो और जानें एक्टर से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें)
वैसे, आपको कार्तिक द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।