करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अब आखिरकार इंस्टाग्राम जॉइन कर लिया है। ऐसे में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने अपनी छोटी बहन का सोशल मीडिया पर जोरदार स्वागत किया है। यहां जानिए कि बेबो के लिए लोलो ने क्या लिखा है?
हमारे जीवन में हर एक रिश्ते के अलग मायने होते हैं। इन्ही में से एक खास रिश्ता दो बहनों का होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बहनों का रिश्ता कोमलता के एहसास से भरपूर होता है। हालांकि, वो बात अलग है कि दोनों के बीच छोटी-मोटी नोक-झोक होती रहती है, लेकिन दोनों के अलावा अगर इन्हें कुछ बोल देता है तो वो दोनों को पसंद नहीं आता। दो बहनों के बीच दोस्ती भी बेहतरीन होती हैं। यही वजह है कि मां-बेटी के बाद अगर कोई सबसे अच्छा दोस्त होता है तो वो दो बहनें ही होती हैं। कुछ ऐसा ही रिश्ता करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी है। दोनों अक्सर ही एक-दूसरे को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
दरअसल करीना कपूर ने इंस्टाग्राम जॉइन कर लिया है। ऐसे में करिश्मा कपूर ने अपनी छोटी बहन का सोशल मीडिया पर जोरदार स्वागत करते हुए बेबो की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में करीना स्टाइल मारते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए करिशम ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘अपने आपको थाम लीजिए क्योंकि अब वो आ गई है! इंस्टाग्राम पर तुम्हारा स्वागत है बेबो।’ वहीं, फैंस भी बेबो के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। सबसे पहले तो देखिए वो तस्वीर। (ये भी पढ़ें: जान्हवी कपूर ने अपने बर्थडे पर श्रीदेवी को किया याद, बताया कैसे जन्मदिन को मम्मी बनाती थीं खास)
मालूम हो, कुछ समय पहले करीना और करिश्मा एक फिल्म में साथ काम करने को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘जुबैदा’ में करिश्मा ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ मनोज बाजपाई, सुरेखा सिकरी, राजित कपूर, लिलेट दुबे, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, रेखा और शक्ति कपूर मुख्य भूमिका में थे, जबकि एआर रहमान ने इसके गानों को कंपोज़ किया था। इसी फिल्म के सीक्वल को लेकर ये बात सामने आई थी कि इस फिल्म के लेखक और निर्देशक खालिद मोहम्मद कपूर बहनों (करीना और करिश्मा) को सोचकर एक नॉवल लिख रहे हैं, जिसका नाम 'द इमपेर्फेक्ट प्रिंस' है। ये नॉवल फिल्म 'जुबैदा' का दूसरा भाग है। (ये भी पढ़ें: पंकज कपूर को मिली डॉक्टर ऑफ मेडिसिन की उपाधि, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने खास अंदाज में दी बधाई)
एक लीडिंग वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में एक सोर्स ने कहा था कि खालिद इस फिल्म का दूसरा भाग लिख रहे हैं। हालांकि, अभी वो अपने किसी अन्य प्रोजेक्ट में बिजी हैं, जिसकी वजह से वह 'जुबैदा' की नॉवल 'द इमपेर्फेक्ट प्रिंस' लिख रहे हैं। इस नॉवल को वो करिश्मा कपूर और करीना कपूर को ध्यान में रखकर लिख रहे हैं। सोर्स ने ये भी बताया कि इस फिल्म में करिश्मा अपने पुराने रोल में ही नजर आएंगी, जबकि करीना एक ऐसी लड़की की भूमिका में दिखाई देंगी, जोकि अपनी मां के निधन का रहस्य जानने के लिए काफी छानबीन करेगी। मगर अभी खालिद न्यू डेल्ही टाइम्स का सीक्वल लिखने में व्यस्त हैं, जिसके कारण वो इस फिल्म पर काम नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए वो अपने रिसर्च को एक नॉवल में तब्दील कर रहे हैं।
मालूम हो, खालिद खुद इस बात को कबूल कर चुके हैं कि वह साल 2001 में आई फिल्म 'जुबैदा' के सीक्वल को करिश्मा कपूर और करीना कपूर को ध्यान में रखकर ही लिख रहे हैं। मगर अभी तक खालिद ने दोनों बहनों से इस विषय पर बातचीत नहीं की है। ऐसे में अगर करीना और करिश्मा इस फिल्म में काम करने को तैयार हो जाती हैं तो इस बार इसके लिए रेखा, अनिल कपूर, करिश्मा कपूर और करीना कपूर को जरुर साइन किया जाएगा। (ये भी पढ़ें: सामने आईं कपिल शर्मा की बेटी अनायरा शर्मा की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो, सोशल मीडिया पर मचाया धमाल)
वैसे जिस अंदाज में करिश्मा कपूर ने अपनी छोटी बहन करिश्मा कपूर खान का सोशल मीडिया पर स्वागत किया है, फैंस उसे काफी पसंद कर रहे हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।