हाल ही में, एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की एक दोस्त ने उनकी होने वाली शादी के प्लानिंग के बारे में बताया है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) इन दिनों मुंबई के बिजनेसमैन वरुण बंगेरा (Varun Bangera) संग अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह 5 फरवरी 2022 को मुंबई में शादी के बंधन में बंधेंगी। हाल ही में, उनकी शादी से जुड़ी कुछ डीटेल सामने आई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, करिश्मा तन्ना टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने ‘कयामत की रात’ और ‘बालवीर’ जैसे सीरियल्स में अपनी अहम भूमिका से एक अलग पहचान बनाई है। वह रियलिटी शोज ‘जरा नचके दिखा’, ‘नच बलिए 7’, ‘झलक दिखला जा 9’ में नजर आ चुकी हैं। यही नहीं, करिश्मा तन्ना ‘फियर फेक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10’ की विनर भी रह चुकी हैं।
(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या पति राहुल नागल को याद कर हुईं भावुक, हनीमून की थ्रोबैक फोटोज कीं शेयर)
अब आइए आपको एक्ट्रेस की वेडिंग डीटेल के बारे में बताते हैं। दरअसल, करिश्मा तन्ना की शादी से पहले की रस्में एक दिन पहले शुरू होंगी। 4 फरवरी को मेहंदी और संगीत समारोह और 5 फरवरी को हल्दी सेरेमनी के साथ शादी होगी। करिश्मा, अपनी सभी वेडिंग सेरेमनी की सावधानीपूर्वक योजना बना रही हैं। वह अपने रिसेप्शन के लिए एक दक्षिण भारतीय लुक में तैयार होने की प्लानिंग कर रही हैं। चूंकि वरुण, जो कर्नाटक के मैंगलोर के रहने वाले हैं, वह एक दक्षिण भारतीय हैं, करिश्मा शादी में अपने प्रेमी के रीति-रिवाजों और परंपराओं को भी शामिल करना चाहती हैं।
अभिनेत्री की एक दोस्त ने 'ई-टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि, "करिश्मा काफी समय से अपनी शादी की योजना बना रही हैं। वह अपने होने वाले पति और अपने ससुराल वालों के लिए कुछ खास करना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने सोने की कढ़ाई वाली गुलाबी कांजीवरम साड़ी चुनी है और लुक को परफेक्ट बनाने के लिए दक्षिण भारतीय आभूषण भी खरीदे हैं। वह अपने नए घर में प्रवेश करने के बाद साड़ी पहनेंगी। शादी गुजराती और दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों का मिश्रण होगी।”
(ये भी पढ़ें- शमिता शेट्टी ने अपने नाम के आगे लगाया BF राकेश का सरनेम, कहा- 'मुझे कुंद्रा नहीं, बापट कहा जाए')
महामारी मामलों और प्रतिबंधों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए कपल ने गेस्ट लिस्ट को फिर से तैयार किया और इसे काफी कम किया है। सूत्र का कहना है कि, "करिश्मा और वरुण ने एक बड़ी भव्य शादी की योजना बनाई थी, जो स्पष्ट रूप से वर्तमान समय में संभव नहीं है। महामारी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मूल सूची को घटाकर 50 लोगों तक सीमित कर दिया गया है। हालांकि, इससे होने वाली दुल्हन की एक्साइटमेंट कम नहीं हुई है। शादी एक बड़ा इवेंट होता है और करिश्मा अपने बड़े दिन का सदुपयोग करना चाहती हैं।" उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक बैचलरेट पार्टी भी प्लान की थी। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए अभी ये कंफर्म नहीं है।
जैसा कि, आप जानते हैं कि, करिश्मा तन्ना की रियल स्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से पहली मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। पहली ही मुलाकात के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्होंने 12 नवंबर 2021 को सगाई कर ली। इसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन ने पहना यूनिक रंगों से बना मल्टीकलर लहंगा, रजवाड़े दुपट्टे ने बढ़ाई खूबसूरती)
फिलहाल, फैंस के साथ हम भी करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।