3 फरवरी 2022 को आयोजित अपनी हल्दी सेरेमनी में टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने एक सफेद शरारा सेट पहना था, जो भारी कीमत पर खरीदी गई थी। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) 5 फरवरी 2022 को बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी की रस्में हल्दी सेरेमनी के साथ 3 फरवरी 2022 से शुरू हो चुकी हैं। उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच हमारा ध्यान अभिनेत्री के आउटफिट पर पड़ा, जो काफी महंगा था। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, नवंबर 2021 में सगाई की अफवाहों के बीच जनवरी 2022 में करिश्मा ने अपनी शादी की खबरों को कंफर्म कर दिया था। जब पैपराजी ने उनसे पूछा था कि, उनकी शादी कब है, तब एक्ट्रेस ने बताया था कि, 5 फरवरी को है। करिश्मा ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा है।
(ये भी पढ़ें- हल्दी सेरेमनी के साथ शुरू हुईं करिश्मा तन्ना की शादी की रस्में, पेस्टल कलर्स की थीम पर हुई सजावट)
3 फरवरी 2022 को करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई थी। इस रस्म में कपल ने व्हाइट आउटफिट में एक-दूसरे को ट्विन किया था। करिश्मा ने डिजाइनर जोड़ी सुकृति और आकृति के कलेक्शन से एक सफेद ड्रेस पहनी थी। उनके हल्दी आउटफिट में शरारा के साथ स्ट्रैपी कुर्ता और किरण बॉर्डर वाला दुपट्टा था। उन्होंने अपने लुक को फ्लोरल ज्वेलरी से स्टाइल किया था। वहीं, वरुण व्हाइट कुर्ता और पायजामा में अच्छे लग रहे थे।
कश्मीरा तन्ना का हल्दी के लिए चुना गया ये शरारा बेहद खूबसूरत था, लेकिन इसकी कीमत ने हमें हैरान कर दिया। उनका ये शरारा सेट ऑर्गेनिक कॉटन कपड़े से बना है, जिसकी कीमत 66,080 रुपए है।
करिश्मा तन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हल्दी सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करिश्मा अपनी हल्दी को फुल-ऑन एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वरुण बंगेरा के साथ उनका रोमांटिक बॉन्ड भी दिखाई दे रहा है।
(ये भी पढ़ें-विक्रांत मैसी अपनी मंगेतर शीतल ठाकुर संग इसी साल कर रहे शादी की प्लानिंग: रिपोर्ट) करिश्मा तन्ना ने 1 जनवरी 2022 को पहली बार वरुण बंगेरा के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। फोटोज में करिश्मा, वरुण का हाथ थामे हुए नजर आई थीं। इसके साथ करिश्मा ने कैप्शन में लिखा था, “शुक्रिया 2021, 2022 के लिए एक्साइटेड। आप सभी को हैप्पी न्यू ईयर।” (ये भी पढे़ं- एक्ट्रेस मधुबाला की 96 वर्षीय बहन को बहू ने किया बेघर, न्यूजीलैंड से अकेले बिठाया फ्लाइट में) फिलहाल, करिश्मा तन्ना की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें काफी प्यारी हैं। वैसे, आपको उनका हल्दी लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।