करिश्मा कपूर ने शेयर की फैमिली के स्टारकिड्स की थ्रोबैक फोटो, तस्वीर देख पहचान लगाना है मुश्किल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने अपने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक थ्रोबैक फैमिली फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में रणबीर, करीना, रिद्धिमा अपने दादा राज कपूर की गोद में बैठे हैं। आइए देखें फोटो।

By Shivakant Shukla Last Updated: Apr 3, 2020 | 15:02:12 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान को भला कौन नहीं जानता। ये खानदान आजादी के बाद से आज तक फिल्म जगत से जुड़ा हुआ है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की बहन करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक थ्रोबैक फैमिली फोटो शेयर की है। इस फोटो में अपने दादा-दादी (राज कपूर-कृष्णा राज कपूर) के साथ करिश्मा, करीना और ऋषि कपूर और नीतू के दो बच्चे रिद्दिमा कपूर और रणबीर कपूर दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में रणबीर, करीना, रिद्धिमा राज कपूर की गोद में बैठे हैं। करिश्मा कपूर और कृष्णा राज कपूर खड़े हैं। चारों स्टारकिड फोटों में काफी क्यूट लग रहे हैं। 

ADVT
ADVT

करिश्मा ने शेयर करते हुए लिखा- ''फैमिली मैटर्स'', तो वहीं करीना ने फोटो री-शेयर शेयर करते हुए लिखा- ''हमने कपूर परिवार की एक खुली हुई पहेली खोज की है.'' इस तस्वीर पर रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने रिएक्ट किया है। आलिया ने ढेर सारे दिल इमोजी बनाकर रिप्लाई किया है। तो आइए इस मौके पर हम आपको कपूर फैमिली की उस पहेली के बारे में बताते हैं जो अब बहुत बड़ी हो चुकी है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)  

कुछ ऐसे बढ़ता गया कपूर खानदान

वैसे, कपूर खानदान काफी बड़ा है। बॉलीवुड में इसकी शुरुआत राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर से मानी जाती है। तो आइए हम आपको बताते हैं कपूर खानदान के बारे में।कपूर खानदान में बॉलीवुड का सफर शशि कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने शुरू किया था। इन्होंने हिंदी सिनेमा को पहली बोलती फिल्म दी थी। पृथ्वीराज कपूर ने हिन्दी सिनेमा की महानतम फिल्मों में से एक 'मुगल-ए-आजम' में अकबर का किरदार निभाया था। भारत सरकार इन्हें पद्म भूषण सम्मान से नवाज चुकी है। साथ ही, इन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

ADVT.
ADVT.

पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटे थे, राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर। उनकी एक बेटी भी थीं, उर्मिला सियाल। तीनों ने फिल्मों में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। सबसे पहले राज कपूर आए और फिल्म इंडस्ट्री पर कई दशकों तक छाए रहे। उन्हीं के नाम पर मुंबई में RK स्टूडियो भी बना। राज कपूर ने 1940 में कृष्‍णा कपूर से शादी की थी। उनके 5 बच्चे रणधीर कपूर, ऋतु नंदा, रीमा कपूर जैन, ऋषि कपूर और राजीव कपूर थे। (ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी और टीना मुनीम की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, यहां जानें कैसे हुआ मिलन )  

ADVT.
ADVT.

शम्मी कपूर और शशि कपूर अपने समय के बेहतरीन हीरो बनकर उभरे। वहीं राज कपूर के बच्चे रणधीर और ऋषि ने भी फिल्मों में खूब नाम कमाया। राज कपूर की दोनों बेटियां ऋतु नंदा और रीमा कपूर फिल्मों से दूर रहीं। वहीं राजीव कपूर कुछ खास हिट नहीं हो पाए।

शम्मी कपूर ने 27 जनवरी 1969 में गीता बाली के साथ पहली शादी की थी। जिससे उन्हें एक बेटा आदित्य राज कपूर था। गीता के निधन के बाद शम्मी कपूर ने नीला देवी से शादी कर ली थी। पृथ्वी के तीसरे और सबसे छोटे बेटे शशि कपूर थे। शशि कपूर ने साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी की थी। शशि और जेनिफर के तीन बच्चे हैं कुणाल कपूर, करण कपूर, संजना कपूर। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

ADVT.
ADVT.

राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने एक्ट्रेस बबीता कपूर से साल 1971 में शादी की थी। इस कपल की दो बेटियां हैं करिश्मा कपूर और करीना कपूर। करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी रचाई है। उनको एक बेटा है जिसका नाम तैमूर है। करिश्मा ने संजय कपूूर से शादी की है। इनको भी एक बेटा है, जिसका नाम किआन राज कपूर है। वहीं दूसरे बेटे ऋषि कपूर ने एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की थी। ऋषि और नीतू के दो बच्चे रिद्दिमा कपूर और रणबीर कपूर हैं। इस समय करीना और रणबीर फिल्म इंडस्ट्री के टॉप मोस्ट स्टार्स में से एक हैं। खैर! अब आपको इस खानदान के बारे में पता चल ही गया होगा, तो अब आप ये भी बता दीजिए कि आपको ये स्टोरी कैसी लगी। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दीजिए।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात