बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन को पांच दिन हो गए हैं, फैन्स अभी भी अपने फेवरेट स्टार के जाने से दुखी हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं, आइए बताते हैं आखिर क्यों?
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन को पांच दिन हो गए हैं, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री और कपूर फैमिली के साथ-साथ फैन्स अभी भी अपने फेवरेट स्टार के जाने से दुखी हैं। इस बीच ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर सैफ और तैमूर की एक फोटो शेयर की थी जिसमें सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने बेटै तैमूर (Taimur Ali Khan) के बाल काटने की तैयारी में नजर आ रहे हैं। अब वैसे तो उस फोटो में कुछ गलत नहीं है, लेकिन करीना की टाइमिंग को देखते हुए यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं।
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर सैफ और तैमूर की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में सैफ अपने बेटे तैमूर के हेयर स्टाइलिस्ट बने नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए करीना लिखती हैं- किसी और को हेयरकट करवाना है? इस फोटो में सैफ अली खान हाथ में कैंची लिए नजर आ रहे हैं, और उनके पास खड़े हैं तैमूर, दोनों शायद सामने किसी शीशे की तरफ देख रहे हैं। सैफ ने एक हाथ में कैंची तो दूसरे हाथ में तैमूर के बाल पकड़ रखे हैं। वहीं तैमूर भी बड़े आराम से पापा से बाल कटवा रहे हैं। इस तस्वीर में सैफ थोड़े नर्वस दिख रहे हैं तो वहीं तैमूर काफी रिलैक्स्ड दिखाई दे रहे हैं। बस! फिर क्या? यूजर्स ने करीना के द्वारा शेयर किए गए इस फोटो पर उनकी क्लास लेनी शुरू कर दी।
अब जिस फोटो की आम दिनों में लोग खूब तारीफ करते हैं, इस समय वो करीना कपूर की क्लास लगा रहे हैं। कई लोगों को इस बात पर हैरानी है कि अभी कुछ दिन पहले ही उनके परिवार के सदस्य का निधन हुआ है और वो ऐसी फोटो शेयर कर रही हैं। (ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान ने बनाई शानदार पेंटिंग, मम्मी करीना कपूर खान ने शेयर की तस्वीर)
एक यूजर कमेंट करते हैं- आपके परिवार का अभी-अभी कितना बड़ा नुकसान हुआ है. आप मजाक कर भी कैसे सकती हैं? वहीं एक दूसरे यूजर भी इसी तल्ख अंदाज में करीना पर सवाल खड़े किए. वो लिखते हैं- क्या इस समय आपको उदास नहीं होना चाहिए था? आपको कुछ भी पोस्ट नहीं करना चाहिए था।' दूसरे और भी कई लोगों ने ऐसे कमेंट कर करीना को इस फोटो के लिए ट्रोल किया है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, 67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर का हुआ निधन)
i.m.magick नाम की यूजर ने लिखा, 'आपके परिवार ने कुछ दिन पहले बहुत बड़ी हानि झेली है, आप कैसे मजाक कर सकती है ?' santoshwakode8686 नाम से यूजर ने करीना कपूर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या सच में आपके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहा, RIP ऋषि जी। 'इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना कपूर की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल किया है। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)
ध्यान रहे कि सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती करवाया गया। और फिर गुरुवार यानी 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया था।
करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो बात हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई हैं। इस फिल्म में करीना कपूर ने एक दबंग पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। करीना कपूर द्वारा शेयर किए गए फोटो पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।