हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी वायरल तस्वीर पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) न केवल अपनी एक्टिंग, बल्कि अपने कमाल के फैशन सेंस और टोंड बॉडी के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि, इन दिनों वह अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लोगों को लगता है कि, वह तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं, जिसे एक्ट्रेस हर बार सिरे से नकार देती हैं।
करीना कपूर खान ने ही बॉलीवुड में साइज जीरो का ट्रेंड सेट किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान 'प्रेग्नेंसी लुक्स' से कई महिलाओं को इंस्पायर किया था। हालांकि, उनका बढ़ता हुआ वजन एक बार फिर से प्रेग्नेंसी की हवा उड़ा रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। इस तस्वीर पर पहले भी एक्ट्रेस ने जवाब दिया था और अब एक फिर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
(ये भी पढ़ें- नागा चैतन्य के हाथ पर अभी भी है एक्स वाइफ सामंथा से जुड़ा टैटू, बताया इसका अर्थ)
दरअसल, करीना ने 'पिंकविला' को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू उस वायरल तस्वीर के बारे में बात की है, जिसने उनकी तीसरी गर्भावस्था की अफवाहों को एक बार फिर से हवा दे दी है। उन्होंने अपने बयान के बारे में भी बात की और कहा कि, क्योंकि तस्वीर को मॉर्फ किया गया था, इसलिए वह बस इसके साथ मस्ती करना चाहती थीं। यह खुलासा करते हुए कि, उस तस्वीर ने उन्हें महसूस कराया कि, वह छह महीने की गर्भवती हैं।
बकौल करीना, "मैं इससे परेशान नहीं होती, लेकिन मैं इसके साथ मज़े करन चाहती थी, क्योंकि तस्वीर को मॉर्फ किया गया था। हे भगवान, मुझे ऐसा लग रहा था कि, जैसे मैं छह महीने की गर्भवती थी। हालांकि, मैंने सोचा चलो इसका इस्तेमाल करते हैं और कुछ मजा करते हैं।"
करीना ने आगे कहा कि, वह उस समय फैमिली हॉलिडे पर थीं और अगर वह गर्भवती होतीं, तो वह दुनिया के सामने इसकी घोषणा करने वाली पहली व्यक्ति होतीं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि, उन्होंने अपनी दोनों गर्भावस्थाओं को दिखाया है और वह इसके माध्यम से जी रही हैं। यह साझा करते हुए कि, उन्हें अफवाहें वास्तव में मज़ेदार लगीं, करीना ने कहा, "आप जानते हैं कि, मैं छुट्टी पर थी और हर कोई जानता है कि, मैं किस तरह की व्यक्ति हूं। मैं बहुत खुली हूं और अगर मैं गर्भवती होती, तो मैं पहली इंसान होती, जो इस बारे में खुद खुलासा करती। मेरी दोनों गर्भावस्थाओं को मैंने दिखाया है। मैंने इस दौरान काम भी किया है। हम इसके माध्यम से जीते हैं, इसलिए मुझे यह बहुत मज़ेदार लगा और इसलिए मैंने ऐसा किया।"
इससे पहले, 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में करीना कपूर खान से इसी तस्वीर के बारे में पूछा गया था, जिसे देखकर लोग उनके तीसरी बार प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे थे। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि, उस तस्वीर को मॉर्फ किया गया है। आगे एक्ट्रेस कहा था कि, क्योंकि वह अपने परिवार के साथ 40 दिनों की छुट्टी पर थी, इसलिए उन्हें यह भी नहीं पता था कि, उन्होंने कितने पिज्जा खाया, जिससे ये हो गया। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि, लोग उन्हें मशीन समझते हैं।
करीना के शब्दों में, "उस तस्वीर को मॉर्फ किया गया था। मेरा पेट ऐसा लग रहा था कि, जैसे क्या हो गया। ओह माय गॉड, ऐसा क्या है? या शायद यह वाइन और पास्ता है। मुझे नहीं पता। मैं 40 दिनों की छुट्टी पर थी, मुझे नहीं पता, मैंने कितने पिज्जा खाए थे, इसकी गिनती खो गई। बस इतना ही मुझे इसे अपने स्ट्रगल में लेना पड़ा और कहना पड़ा चिल, इट्स ओके, हम भी इंसान हैं। आपका क्या मतलब है, क्या वह गर्भवती है? क्या उसे दूसरा बच्चा हो रहा है? क्या मैं कोई मशीन हूं?"
(ये भी पढ़ें- धीरज धूपर बने पापा, पत्नी विन्नी अरोड़ा ने बेटे को दिया जन्म)
फिलहाल, करीना के इन खुलासों पर आपको क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।