एक्ट्रेस करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि, वह प्रोड्यूसर रिया कपूर द्वारा भेजी गई आइस्क्रीम बेटे तैमूर के साथ फिल्म देखते हुए खाएंगी।
इस बात में कोई शक नहीं है कि, बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘फैशनिस्टा’ एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से काफी बिजी रहती हैं, लेकिन एक्ट्रेस हमेशा अपने बिजी शेड्यूल से अपने पति व एक्टर सैफ अली खान व दोनों बेटों के लिए समय निकाल लेती हैं, जिसकी झलक करीना कपूर द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में देखने को मिलती रहती है। हाल ही में, करीना कपूर ने अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए एक मूवी का प्लान बनाया है। इस दौरान मां-बेटे की जोड़ी आइस्क्रीम का भी मजा लेने वाली है, जो एक्ट्रेस के लिए प्रोड्यूसर रिया कपूर (Rhea Kapoor) की तरफ से एक ट्रीट थी। इस बात की जानकारी करीना ने एक वीडियो शेयर कर दी है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
पहले आप ये जान लीजिए कि, करीना और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। जन्म के बाद से ही तैमूर अपने क्यूट एक्शंस की वजह से पैपराजी के फेवरेट बने हुए हैं और उनकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 4 साल के तैमूर को सोशल मीडिया सेंसेशन कहा जाय, तो गलत नहीं होगा। वहीं, एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर फरवरी 2021 में एक और बेबी बॉय ने जन्म लिया है। लेकिन अभी तक उसका नाम सामने नहीं आया है।
(ये भी पढ़ें: जब बेटे तैमूर के लिए रोने लगी थीं करीना कपूर, नेशनल टीवी पर भावुक होकर कही थी ये बात)
आइए अब आपको एक्ट्रेस का वो वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, प्रोड्यूसर रिया कपूर ने एक्ट्रेस करीना कपूर को ट्रीट के रूप में एक आइस्क्रीम का बॉक्स भेजा था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने 23 जून 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, करीना कपूर उस आइस्क्रीम का बॉक्स दिखा रही है, जो उन्हें रिया ने भेजा है। इस आइस्क्रीम बॉक्स के साथ एक लंबा-चौड़ा नोट भी है, जो रिया ने करीना कपूर के नाम पर लिखा है। इस आइस्क्रीम बॉक्स पर लिखा है, ‘तुम मुझे पिघला रहे हो।’
(ये भी पढ़ें: करीना कपूर से शादी से पहले 'मैम' कहकर बात करते थे सैफ अली खान, जानें किसने की थी प्यार की पहल)
इस वीडियो के साथ करीना कपूर ने प्यार भरा छोटा सा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि, वह इस आइस्क्रीम को तैमूर के साथ मूवी देखते हुए खाएंगी। करीना ने लिखा है, ‘रिया #Amaze खाने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। टिम और मेरे पास आज रात इस आइस्क्रीम के साथ एक मूवी नाइट है, लड़की।’
इससे पहले, करीना कपूर ने ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ यानी 21 जून 2021 को सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें सैफ और उनके लाडले तैमूर एक-दूसरे के साथ योग करते हुए नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि, सैफ अली खान और तैमूर को गरुड़ आसन कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सैफ अली खान और तैमूर अली खान को अधोमुख श्वानासन करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान सैफ अली खान ने नेवी ब्लू टी-शर्ट के साथ स्काई ब्लू पायजामा पहन रखा है। वहीं, तैमूर ने भी अपने पापा की तरह नेवी ब्लू टी-शर्ट पहन रखी है, जिसके साथ उन्होंने शॉर्ट्स को कैरी किया है।
(ये भी पढ़ें: बेटे सैफ की शादी के लिए 'खुश' नही थीं शर्मिला टैगोर, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताई थी वजह)
फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, करीना कपूर अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं और उनके साथ वक्त बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। तो करीना कपूर द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।